विश्व

उषा वेंस ने अपने जीवन के बारे में खुलकर की बात, जेडी वेंस की महत्वाकांक्षाओं का किया समर्थन

jantaserishta.com
31 March 2026 8:33 AM IST
उषा वेंस ने अपने जीवन के बारे में खुलकर की बात, जेडी वेंस की महत्वाकांक्षाओं का किया समर्थन
x
वॉशिंगटन: उषा वेंस ने एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उपराष्ट्रपति आवास के अंदर के जीवन की एक दुर्लभ व्यक्तिगत झलक साझा की। उन्होंने परिवार, राजनीति और अपनी बदलती सार्वजनिक भूमिका पर बात की।
उषा वेंस ने एक विस्तृत बातचीत में अपने कानूनी करियर से सार्वजनिक जीवन में बदलाव को “भ्रमित करने वाला” बताया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उनकी मुख्य भूमिका अपने पति व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का समर्थन करना है।
उन्होंने कहा, “शुरुआत में यह सचमुच बहुत भ्रमित करने वाला था क्योंकि सब कुछ बदल जाता है। आपका पूरा दिन बदल जाता है, पति के पद संभालने के बाद मुझे अपने पेशेवर काम से दूरी बनानी पड़ी।
साथ ही, उन्होंने इस बदलाव को उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर भी बताया, जिनकी उन्हें परवाह है, जैसे शिक्षा और पारिवारिक जीवन। उन्होंने कहा, “यहां मेरी भूमिका उन्हें उनके लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग देना और इस समय में उनकी मदद करना है।”
40 वर्षीय वेंस पहली भारतीय-अमेरिकी सेकंड लेडी हैं, ने बताया कि उपराष्ट्रपति के काम में उनकी भागीदारी अनौपचारिक लेकिन लगातार रहती है। उन्होंने कहा, “हम बात करते रहते हैं…हर समय बातचीत होती रहती है…जब कोई बात उन्हें परेशान करती है, तब मैं ज्यादा सक्रिय रूप से शामिल होती हूं।”
उषा वेंस ने अपने राजनीतिक बदलावों पर भी बात की और कहा कि समय के साथ अपनी विचारधारा में बदलाव के बावजूद वह सहज महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता कि मुझे कुछ बनावटी तरीके से पेश आना पड़ता है… कभी-कभी मेरे विचार काफी अलग और व्यक्तिगत होते हैं।”
इस इंटरव्यू में यह भी दिखा कि वह सार्वजनिक निगरानी के बावजूद सामान्य जीवन बनाए रखने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, “अगर मैं जींस और टी-शर्ट पहनकर बाल बांधकर किराने की दुकान या लाइब्रेरी चली जाऊँ, तो शायद कोई पहचान ले, लेकिन ज्यादातर समय मैं सामान्य काम कर सकती हूँ।” उन्होंने बताया कि उनका परिवार अब भी रोज़मर्रा की गतिविधियां जैसे शॉपिंग आदि करता है।
वर्तमान में गर्भवती वेंस ने मातृत्व और सार्वजनिक अपेक्षाओं के बीच संतुलन पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे अब ज्यादा तैयार होकर रहना पड़ता है। पिछली गर्भावस्था में मैं ज्यादा आरामदायक कपड़े पहनती थी।”
उन्होंने अपने बच्चों के साथ समय बिताने के महत्व को भी रेखांकित किया और इसे एक “विशेष अवसर” बताया कि वह आधिकारिक जिम्मेदारियों के बीच उनके साथ अधिक समय बिता पा रही हैं। अपने व्यक्तिगत अनुभवों के साथ-साथ वेंस ने प्रारंभिक शिक्षा पर केंद्रित एक नई पहल की भी घोषणा की- बच्चों के लिए एक पॉडकास्ट, जिसका उद्देश्य पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा, “यह पढ़ने को बढ़ावा देने का एक तरीका है” और बताया कि इस कार्यक्रम में अतिथि पाठक शामिल होंगे व बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस इंटरव्यू से यह भी स्पष्ट हुआ कि वह प्रशासन के भीतर अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं-जिसमें पारिवारिक प्राथमिकताएँ, सार्वजनिक जुड़ाव और चुनिंदा मुद्दों पर सक्रियता शामिल है।
सोमवार को उन्होंने बच्चों और परिवारों के लिए एक नया पॉडकास्ट लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य अमेरिका में घटती साक्षरता दर के बीच पढ़ने को बढ़ावा देना है। वेंस ने बताया कि इस पहल “स्टोरी टाइम विद द सेकंड लेडी” का मकसद बच्चों को कम उम्र से ही किताबों के प्रति आकर्षित करना है।
उन्होंने कहा, “जब हम पढ़ते हैं, तो हम बढ़ते हैं। हम विशेष पाठकों को बुलाएंगे, जो मजेदार किताबें पढ़ेंगे, थोड़ी बातचीत करेंगे और फिर बच्चों को खुद किताबें उठाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह पढ़ने के लिए एक तरह का प्रचार है।”
वेंस ने इस परियोजना को शिक्षा से जुड़े व्यापक चिंताओं से जोड़ा और कहा कि साक्षरता दर में लगातार गिरावट के आंकड़ों ने उन्हें चिंतित किया है। उन्होंने कहा, “मैं साक्षरता दर में गिरावट के आंकड़े देख रही थी और यह एक लंबी अवधि की प्रवृत्ति है, जो चिंता का विषय है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story