
America अमेरिका: अमेरिकी सरकार में अहम पदों पर बैठे दो नेताओं के घरों के ऊपर ड्रोन उड़ रहे हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। जब विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के घरों के पास ये ड्रोन देखे गए, तो अमेरिकी खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं। इस घटनाक्रम से यह महाशक्ति पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।
पिछले कुछ दिनों से, वर्जीनिया में लैंगली एयर फ़ोर्स बेस जैसे अहम सैन्य ठिकानों के पास रात के समय ड्रोन चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों ने ऐसे करीब 20 ड्रोनों की पहचान की है, जो समूहों में और कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। अभी यह साफ़ नहीं है कि इन ड्रोनों को कौन और कहाँ से ऑपरेट कर रहा है। ये ड्रोन आम कमर्शियल ड्रोनों की तुलना में कहीं ज़्यादा तेज़ी से उड़ते हैं, जिससे इन्हें रोकना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और पेंटागन ने इन घटनाओं की उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ईरान या कोई अन्य विदेशी ताकत इन ड्रोनों का इस्तेमाल अहम नेताओं की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए कर रही है? यह बात बेहद चिंताजनक है कि अमेरिकी धरती पर इस तरह की जासूसी ऐसे समय में हो रही है, जब पश्चिम एशिया में युद्ध अपने पूरे ज़ोर पर है। क्या यह सिर्फ़ जासूसी के लिए है? या फिर यह भविष्य में होने वाले किसी हमले की तैयारी है? ऐसे कई सवाल अब उठाए जा रहे हैं।





