विश्व

9-10 मार्च को पोलैंड-रोमानिया जाएंगी अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस

jantaserishta.com
5 March 2022 11:06 AM IST
9-10 मार्च को पोलैंड-रोमानिया जाएंगी अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के बढ़ते संकट के बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगले सप्ताह पोलैंड और रोमानिया जाएंगी. वह इन देशों में अपने यूरोपीय सहयोगियों को रूसी आक्रमण के खिलाफ एकजुट करेंगी. कमला हैरिस की प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि उनकी यात्रा नाटो गठबंधन की ताकत और एकता को प्रदर्शित करेगी और रूसी आक्रमण के सामने नाटो के पूर्वी हिस्से के सहयोगियों के लिए अमेरिकी समर्थन का प्रदर्शन करेगी. जानकारी के मुताबिक वह 9-11 मार्च को वारसॉ, पोलैंड और बुखारेस्ट, रोमानिया की यात्रा पर जाएंगी.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से कहा कि यूक्रेन के दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों की वजह से यूक्रेन से लोगों नागरिकों को निकालने में समस्या हो रही है. क्रेमलिन प्रेस की ओर से कहा गया कि पुतिन ने जर्मन चांसलर से फोन पर बात की थी. जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टीफन हेबेस्ट्रेइट ने कहा कि स्कोल्ज़ ने रूसी नेतृत्व से सभी शत्रुता को समाप्त करने और संकटग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय पहुंच की अनुमति देने का आह्वान किया. हालांकि, पुतिन ने दावा किया कि वहां समस्याएं यूक्रेनी कट्टरपंथियों की वजह से हो रही हैं.
यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्र दोनेत्स्क में रूसी सैनिकों ने शनिवार को बड़ा हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से हमला किया गया है. ये हमला आइदर बटालियन की पोस्ट पर किया गया है. बता दें कि ड्रोन हमले में आइदर बटालियन पोस्ट तबाह हो गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story