विश्व
सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करने पर अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर कार्रवाई का किया आग्रह
jantaserishta.com
5 Nov 2022 9:30 AM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से उत्तर कोरिया की भड़काऊ कार्रवाइयों के लिए उसे जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने शुक्रवार को भी अड़ियल देश पर यूएनएससी प्रतिबंधों को पूरी तरह से लागू करने के महत्व पर जोर दिया। न्यूयॉर्क में आयोजित सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि उत्तर कोरिया ने सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए में घातक हथियारों का परीक्षण जारी रखा है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों की निंदा करता है।
शुक्रवार की यूएनएससी की हुई बैठक में उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराने या उसके लगातार उकसावे को रोकने के संभावित उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि यूएनएससी प्रस्तावों का प्योंगयांग द्वारा किए जा रहे बार-बार उल्लंघन को सही ठहराने के लिए बीजिंग और मॉस्को ने सुरक्षा परिषद का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि मैं परिषद के सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाना चाहती हूं।
थॉमस-ग्रीनफील्ड ने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों का जिक्र करते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र के एक सदस्य देश का सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का खुले तौर पर उल्लंघन करना और इस इस मुद्दे पर परिषद की चुप्पी भयावह है। चीन व रूस ने अमेरिका व दक्षिण कोरिया पर उत्तर कोरिया को मिसाइल प्रक्षेपण के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





