विश्व

अज्ञात स्थान पर पहली बार मिले यूक्रेन-अमेरिका के सेना प्रमुख

Rani Sahu
18 Jan 2023 10:11 AM GMT
अज्ञात स्थान पर पहली बार मिले यूक्रेन-अमेरिका के सेना प्रमुख
x
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को एक साल होने को है। वैश्विक दबाव और तमाम प्रतिबंधों के बावजूद भी रूस इस जंग से पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऊपर से वह यूक्रेन पर हमले तेज करता जा रहा है। इस बीच ऐसा पहली बार है, जब शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी आर्मी जनरल मार्क मिले ने अपने यूक्रेनी समकक्ष से मुलाकात की है।दोनों सैन्य अधिकारियों के मंगलवार को यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास यह मुलाकात हुई। सैन्य प्रमुखों के बीच यह बैठक रूस के साथ छिड़ी जंग के एक साल पूरे होने से ठीक कुछ दिन पहले हुई है।
ऐसे में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अमेरिकी सेना प्रमुख मार्क मिले और यूक्रेन के मुख्य सैन्य अधिकारी जनरल वालेरी जैलुजनी के बीच यह बैठक एक अज्ञात स्थान पर घंटों तक हुई। बता दें, दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच इससे पहले कई बार बातचीत हुई है, लेकिन इस तरह वे पहली बार मिले हैं। अमेरिकी सैन्य अधिकारी मिले के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेताओं ने महसूस किया कि व्यक्तिगत रूप से मिलना महत्वपूर्ण है। दोनों के बीच रक्षा सहयोग के बारे में विस्तार से बात हुई है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story