विश्व

US: चुनाव हारने के बाद ट्रंप का पहला भाषण, कहा- हम नॉर्थ कैरोलिना जीतने जा रहे हैं

Neha Dani
6 Jun 2021 3:14 AM GMT
US: चुनाव हारने के बाद ट्रंप का पहला भाषण, कहा- हम नॉर्थ कैरोलिना जीतने जा रहे हैं
x
2022 में नॉर्थ कैरोलिना में सीनेट के चुनाव होने हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि उनकी नजरें 2024 के चुनाव पर हैं। उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना राज्य में भाषण देते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी एक बार फिर से 2024 में राज्य में चुनाव जीतेगी।

यहां उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना रिपब्लिकन पार्टी के 2021 के कंवेंशन में बोलते हुए कहा, 'हम नॉर्थ कैरोलिना जीतेंगे.... एक ऐसे साल में, 2024, जिसपर मेरी नजरें जमी हुई हैं, हम ऐसी जमीन तैयार करेंगे, जिससे नॉर्थ कैरोलिना के महान राज्य पर एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी की जीत दर्ज हो सके।' बता दें कि 2022 में नॉर्थ कैरोलिना में सीनेट के चुनाव होने हैं।



Next Story