विश्व
अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए वैक्सीन की अनिवार्यता समाप्त करेगा अमेरिका
jantaserishta.com
2 May 2023 11:01 AM IST

x
DEMO PIC
वॉशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी प्रशासन ने घोषणा की कि वह 11 मई को संघीय कर्मचारियों, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों और ठेकेदारों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की आवश्यकताओं को समाप्त कर देगा। उसी दिन महामारी के लिए लागू सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल भी समाप्त हो जाएगा। व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (एचएचएस) और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) ने भी अलग से घोषणा की कि वे शुरुआत में शिक्षकों, सीएमएस-प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थानों और सीमा पर कुछ गैर-नागरिकों के लिए टीकाकरण अनिवार्यता समाप्त की जाएगी।
बयान में कहा गया है, संघीय सरकार ने अपने कार्यबल की आवश्यकताओं को इस तरह से सफलतापूर्वक लागू किया कि टीकाकरण 98 प्रतिशत पर पहुंच चुका है यानी उन कर्मचारियों को कम से कम टीके की एक खुराक लग चुकी है या जनवरी 2022 तक टीकाकरण से छूट के उनके आवेदन या तो मंजूर हो चुके थे या लंबित थे।
हम वायरस के नए रूपों के प्रसार को धीमा करने के लिए ..कुछ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी टीकाकरण आवश्यकताओं को लागू कर रहे हैं।
प्रशासन ने 2021 में लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा तथा कार्यस्थलों की दक्षता को बढ़ावा देने के लिए और कमजोर आबादी की रक्षा करने के लिए कोविड-19 टीकाकरण आवश्यकताओं की घोषणा की थी।
अब तक, लगभग 27 करोड़ अमेरिकियों को कम से कम कोविड का एक टीका लग चुका है।
Tagsवैक्सीनअमेरिकाअंतर्राष्ट्रीय यात्रीवैक्सीन की अनिवार्यताVaccineAmericaInternational TravelersEssentiality of Vaccine
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





