विश्व

प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की स्ट्राइक, जहाज को समुद्र में डुबोया

jantaserishta.com
8 Sept 2026 10:46 AM IST
प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की स्ट्राइक, जहाज को समुद्र में डुबोया
x
वाश‍िंगटन: अमेरिकी साउथ कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी के ख‍िलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कुख्यात नार्को-आतंकी संगठन लॉस चोनेरोस के लिए काम कर रहे एक तैरते आपूर्ति स्टेशन जहाज को रोक लिया। जांच और चालक दल को हिरासत में लेने के बाद जहाज को समुद्र में डुबो दिया गया।
यूएस साउथकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में घटना की जानकारी साझा की। कमांड ने पोस्‍ट में बताया क‍ि 7 सितंबर को यूएस साउदर्न कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र के रास्ते होने वाली अवैध ड्रग तस्करी गतिविधियों का समर्थन कर रहे एक तैरते हुए आपूर्ति स्टेशन जहाज को सफलतापूर्वक रोक लिया।
बयान के अनुसार, खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई थी कि यह जहाज हिंसक नार्को-आतंकी संगठन लॉस चोनेरोस के लिए काम कर रहा था। जहाज पर मौजूद लोगों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जहाज की पूरी जांच करने और चालक दल को सुरक्षित उतारने के बाद अमेरिकी बलों ने उस जहाज को समुद्र में डुबो दिया।
जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर ने कहा कि वह पश्चिमी गोलार्ध में ड्रग तस्करी को बढ़ावा देने वाले लॉजिस्टिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए सटीक और पेशेवर तरीके से अपने अभियान जारी रखे हुए है।
यह हवाई हमला नहीं था। अमेर‍िकी सेना ने जहाज पर चढ़कर तलाशी ली और जहाज को खाली करा दिया। सभी को जहाज से निकाल लिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके बाद खाली जहाज को डुबो दिया गया।
यह दूसरा ऐसा रिफ्यूलिंग जहाज है जिसे साउथ कमांड ने कुछ ही दिनों में नष्ट किया है। यह अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप और सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ का नशे के खिलाफ बड़े कैंपेन का हिस्सा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story