विश्व

अमेरिकी राज्य की सीनेट में दिवाली पर आतिशबाजी की अनुमति देने को विधेयक पारित

jantaserishta.com
7 Feb 2023 11:04 AM IST
अमेरिकी राज्य की सीनेट में दिवाली पर आतिशबाजी की अनुमति देने को विधेयक पारित
x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| अमेरिका में यूटा सीनेट के सांसदों ने दिवाली पर आतिशबाजी की अनुमति देने के लिए सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया है। विधेयक को दक्षिण जॉर्डन से सीनेटर लिंकन फिलमोर द्वारा पेश किया गया था। यह जानकारी एबीसी 4 ने दी। विधेयक के दिवाली के दौरान पांच दिनों तक आशितबाजी की अनुमति देने की बात कही गई है।
फिलमोर ने कहा कि हेरिमन में उनके एक घटक ने उनसे संपर्क किया और उन्हें इस विधेयक के संबंध में विचार दिया, जिसे प्रतिनिधि सभा में जाने से पहले सिर्फ एक और वोट की जरूरत है।
सीनेटर फिलमोर ने कहा, मैं यूटा के भारतीय समुदाय की सराहना करता हूं। पड़ोसी समुदायों को शामिल करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के उनके सहयोगी प्रयासों के साथ-साथ हिंदू धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म के बारे में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों ने हमारे राज्य में बेहतर समझ पैदा करने में मदद की है।
गौरतलब है कि 2002 में पहली बार व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई गई और 2007 में अमेरिकी सरकार ने त्योहार को आधिकारिक मान्यता दी।
2021 में, त्योहार को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए अमेरिका में दिवाली दिवस अधिनियम पेश किया गया था।
इस साल दिवाली 12 नवंबर को पड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story