विश्व
अमेरिकी सीनेट में शूटर घुसे होने की सूचना के बाद किया बंद
jantaserishta.com
3 Aug 2023 8:48 AM IST

x
वाशिंगटन: यूएस कैपिटल पुलिस ने अमेरिकी सीनेट में शूटर घुसे हाेेने की सूचना के बाद उसे बंद कर दिया। यूएस कैपिटल पुलिस ने एक ट्वीट किया, "हमारे अधिकारी एक सूचना के बाद सीनेट कार्यालय भवनों और उसके आसपास तलाशी ले रहे हैं। कृपया क्षेत्र से दूर रहें, क्योंकि हम अभी भी जांच कर रहे हैं।"
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक यूएस कैपिटल पुलिस ने सीनेट की इमारतों के अंदर लोगों को छिपने के लिए कहा। यूएस कैपिटल पुलिस ने बाद में कहा कि वह सीनेट कार्यालय की इमरातों को फिर से खोलने के लिए तैयार हैं। यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख थॉमस मैंगर ने संवाददाताओं से कहा कि इमारत में शूटर होने की कॉल फर्जी थी, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। सीनेट इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश में है और अधिकांश सांसद वाशिंगटन, डी.सी. से बाहरी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





