विश्व

अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बोले- मुंबई हमले के अपराधियों को काफी देरी हो रही

Subhi
28 Nov 2021 2:30 AM GMT
अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बोले- मुंबई हमले के अपराधियों को काफी देरी हो रही
x
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 26/11 हमलों की 13वीं बरसी पर मुंबई वासियों की सहनशीलता की तारीफ की।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 26/11 हमलों की 13वीं बरसी पर मुंबई वासियों की सहनशीलता की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा 2008 में किए गए नरसंहार के दोषियों को जल्द सजा देने की जरूरत पर जोर दिया। ब्लिंकन ने कहा, मुंबई हमले के दोषियों को सजा देने में काफी देरी हुई है।

ब्लिंकन ने ट्वीट किया, मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले को हुए 13 साल बीत गए हैं। आज बरसी पर हम छह अमेरिकियों समेत सभी मृतकों को और मुंबई वासियों की सहनशीलता को याद करते हैं। अपराधियों को सजा दिए जाने का लंबे समय से इंतजार है। अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश एकजुट हैं।
उन्होंने कहा, मुंबई की हाल की मेरी यात्रा में मैं भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताज महल पैलेस होटल में 26/11 स्मारक पर गई थी। सांसद एलिसे स्टेफनिक ने कहा, मुंबई में आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर आज हम इसमें जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हैं। इस अन्याय को भुलाया नहीं जा सकता। बता दें, इस हमले में 18 सुरक्षा कर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
कनाडा में पाक पर दबाव बनाने की मांग
कनाडा के द हिंदू फोरम ने मुंबई हमले की बरसी पर पीड़ितों की याद में टोरंटो स्क्वायर पर स्मरण दिवस मनाया। हमले में मारे गए लोगों में दो कनाडाई नागरिक भी शामिल थे। जबकि छह लोग जख्मी हुए थे। द हिंदू फोरम ने सरकार से आग्रह किया है कि वह 26 नवंबर को हमला पीड़ितों की याद में स्मरण दिवस घोषित करे। संगठन ने सरकार से पाक पर तेज कार्रवाई करने का दबाव बनाने का भी आग्रह किया।

Next Story