विश्व

यूक्रेन जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, ब्रिटेन कीव में जल्द खोलेगा अपना दूतावास

Subhi
24 April 2022 12:42 AM GMT
यूक्रेन जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, ब्रिटेन कीव में जल्द खोलेगा अपना दूतावास
x
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब दो महीने पूरे हो चुके हैं। हालांकि, इस युद्ध का अंत कहीं नजर नहीं आता। खासकर डोनबास क्षेत्र में रूसी सेना ने अपने हमलों की तीव्रता और बढ़ा दी है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब दो महीने पूरे हो चुके हैं। हालांकि, इस युद्ध का अंत कहीं नजर नहीं आता। खासकर डोनबास क्षेत्र में रूसी सेना ने अपने हमलों की तीव्रता और बढ़ा दी है। इस बीच मैरियूपोल पर भी पुतिन की सेना ने कब्जे का दावा किया है। अभी यह साफ नहीं है कि यूक्रेनी सेना के कितने सैनिक मैरियूपोल में रूस का सामना कर रहे हैं, लेकिन जानकारी मिली है कि रूसी सैनिक फिलहाल छिपे हुए सैनिकों पर हमले के लिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं।

रूसी हमलों के बीच आज ईस्टर, यूक्रेनियन को सता रहा डर

वारसॉ में यूक्रेनी शरणार्थियों ने घर से दूर ईस्टर पर होने वाली छुट्टी को याद करते हुए कहा कि आज यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत के न केवल दो महीने हो गए हैं, बल्कि पूर्वी रूढ़िवादी ईस्टर भी है। लेकिन रूसी हवाई हमले जारी हैं, इसलिए कई यूक्रेनियन को अवकाश का नहीं पाएगा जैसा कि उनके पास पिछले वर्षों में था। रूढ़िवादी ईस्टर यूक्रेन में सबसे बड़ी छुट्टियों में से एक है। बहुत से लोग रात में चर्चों में जाते हैं। यूक्रेन को डर है कि रूस चर्चों पर हमला कर सकता है, इसलिए कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू बहाल कर दिया गया है।

दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में सात मिसाइलों से हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कह कि सात मिसाइलों ने शनिवार को दक्षिणी यूक्रेन में ओडेसा पर हमला किया, जिसमें तीन महीने के बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। हमले और बच्चे की हत्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की की भावना को आवेग में ला दिया। जेलेंस्की ने कहा, "उन्होंने तीन महीने के बच्चे को मार डाला"। युद्ध जब शुरू हुआ था तब यह बच्चा एक महीने का था। क्या आप सोच भी सकते हैं कि क्या हो रहा है?

जेलेंस्की बोले- रूस ने दिखावटी जनमत संग्रह किया, तो यूक्रेन शांति वार्ता स्थगित कर देगा

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस मैरियूपोल में किसी भी सैनिक को मार देता है या खेरसोन और जापोरिजिया में आंशिक रूप से कब्जे वाले दक्षिणी क्षेत्रों में स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह करता है, तो यूक्रेन मास्को के साथ शांति वार्ता को निलंबित कर देगा। उन्होंने कहा कि जनमत संग्रह के साथ आगे बढ़ना "इस स्थिति के राजनयिक समाधान के लिए उपयोगी नहीं होगा"।

अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री यूक्रेन जाएंगे

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। दोनों 24 अप्रैल को यूक्रेन का दौरा करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि वह रविवार को कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने ब्लिंकन और ऑस्टिन के दौरे के बारे में और विवरण साझा नहीं किया।

बैलेस्टिक मिसाइल पर रूस का दावा

रूस ने दावा किया है कि वह अपनी सरमट इंटरकांटिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल को सितंबर-अक्तूबर तक हमले के लिए तैनात कर देगा। यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ चल रहे तनाव के बीच विकसित की गई इस मिसाइल के अजेय होने का दावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया है। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल हर तरह के डिफेंस सिस्टम को फेल करने की क्षमता रखती है। यह एक साथ दस या इससे ज्यादा परमाणु हथियार लेकर कई लक्ष्यों पर परमाणु हमला करने में सक्षम है।

रूसी सैनिकों ने मारियुपोल में यूक्रेनी सेना के अंतिम मजबूत गढ़ पर हमला किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार ने कहा है कि रूसी सैनिक बंदरगाह शहर मारियुपोल में एक इस्पात संयंत्र पर हमला कर रहे हैं, जो यूक्रेनी सेना का अंतिम मजबूत गढ़ है। यूक्रेन में राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के एक सलाहकार ओलेक्सीव एरस्तोविच ने शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कहा कि रूसी सैनिकों ने एजोवस्तल पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन एजोवस्तल इलाके में मारियुपोल के रक्षकों के प्रतिरोध का पूरी तरह से दमन करने की कोशिश कर रहा है।

पोपसना में रूसी गोलाबारी में दो लोगों की मौत

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच शनिवार को लुगांस्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने कहा कि पोपसना शहर में रूसी गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई। हैदाई ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर शनिवार को कहा कि इस क्षेत्र में आवासीय भवनों पर कल 12 बार गोलाबारी की गई, और सबसे अधिक गोलाबारी पोपसना शहर में हुई है। उन्होंने लिखा, 'इसके अलावा, रूसी सेना लगातार बहुमंजिला इमारतों और घरों पर हमले कर रही है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों को गोलाबारी का सामना करना पड़ा...जिनमें से कुछ की मौत हो गई।'

Next Story