विश्व
ऐसा भी क्या प्रोटोकॉल! बच्चे के साथ गिरते-गिरते बचीं US की सेकेंड लेडी, उपराष्ट्रपति की पत्नी की किसी ने नहीं की मदद
jantaserishta.com
6 Oct 2026 3:13 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सोमवार को मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर हेलीकॉप्टर से उतरते समय US की सेकंड लेडी उषा वेंस का पैर लड़खड़ा गया. वो गिरते गिरते बचीं. उस समय उन्होंने अपने नौ हफ़्ते के बेटे एलेक नील वेंस को गोद में ले रखा था. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनसे कुछ ही फीट की दूरी पर खड़े किसी सिक्योरिटी ऑफिसर ने उनकी मदद तक नहीं की. वे अपने स्थान से हिले तक नहीं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि जब एलेक बेबी कैरियर से उनसे बंधा हुआ था, तब हेलीकॉप्टर की सीढ़ियों के आखिर में उनका पैर फिसल गया. उन्होंने तुरंत रेलिंग पकड़कर अपना संतुलन बनाया और खुद को संभाला, फिर बच्चे को देखा देखा.
इस घटना ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है. कुछ यूज़र्स सवाल उठा रहे हैं कि उषा के लड़खड़ाने के बाद पास खड़े लोग मदद के लिए आगे क्यों नहीं आए. हालांकि वीडियो से यह साफ नहीं होता कि उन्होंने दखल क्यों नहीं दिया या क्या इसमें कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल शामिल था.
उप-राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी चार साल की बेटी मिराबेल को गोद में लिए उनके पीछे-पीछे हेलिकॉप्टर से उतर. ऐसा लगा कि उन्होंने यह घटना नहीं देखी और सीढ़ियों के नीचे उषा और अपने बच्चों के साथ मिल गए. इसके बाद ये फैमिली एक साथ उस विमान की ओर बढ़ी जो उन्हें एंकरेज ले जाने वाला था.
यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार यह तब हुआ जब वेन्स मिड-टर्म चुनाव से पहले प्रचार यात्रा के लिए अलास्का जा रहे थे. उन्हें रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवान के समर्थन में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की एक रैली को संबोधित करना था; सुलिवान का मुकाबला डेमोक्रेट मैरी पेल्टोला से था.
एयर फ़ोर्स टू में सवार होने से पहले वेंस ने कहा कि उषा और उनके कुछ बच्चे भी उनके साथ जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस यात्रा के साथ ही उषा अमेरिका के सभी 50 राज्यों की यात्रा पूरी कर लेंगी. उन्होंने यह भी बताया कि वे 7.5 घंटे की इस यात्रा के लिए अपने नौ हफ़्ते के बच्चे को भी साथ ले जा रहे हैं.
वेंस परिवार में 19 जुलाई को मैरीलैंड के बेथेस्डा में वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में एलेक का जन्म हुआ था. एलेक उनका चौथा बच्चा है और वह अपने भाई-बहनों इवान (9), विवेक (6) और मिराबेल (4) के साथ शामिल हो गया है.
Usha Vance nearly crushed her new baby. Glad he’s ok. https://t.co/QjLSacMYXz
— Brian Krassenstein (@krassenstein) October 5, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





