
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बुधवार को 14वें दिन भी युद्ध जारी है. वहीं, रूस ने विदेशी मुद्रा की बिक्री पर रोक लगा दी है. कस्टमर अपने अकाउंट से अधिकतम 10,000 डॉलर विदेशी मुद्रा में निकाल सकेंगे. अन्य सभी फंड का भुगतान अब रूबल में किया जाएगा. उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बुधवार को बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैक्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा हुई है. साथ ही लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने को लेकर भी बात हुई है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को ये ऐलान कर दिया कि अमेरिका अब रूस से तेल और गैस का आयात नहीं करेगा. उन्होंने साथ ही ये भी स्वीकार किया कि इससे अमेरिका को भी नुकसान उठाना पड़ेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





