विश्व
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने बुजुर्गों की देखभाल के लिए 250 मिलियन डॉलर की योजना पेश की
jantaserishta.com
24 Oct 2026 9:48 AM IST

x
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरे अमेरिका में बुजुर्गों की देखभाल केंद्रों के लिए कम से कम 5,000 नर्सों की भर्ती करने के लिए 25 करोड़ डॉलर के एक पहल की घोषणा की है। 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवा कार्यबल से जुड़ी यह घोषणा की।
यह घोषणा फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स में एक राजनीतिक रैली के दौरान की गई, जहां ट्रंप ने कई घरेलू नीतिगत उपायों के बारे में बताया। ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, "आज मेरे पास अमेरिकी बुजुर्गों के फायदे के लिए एक बड़ी खबर है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ट्रम्प प्रशासन पूरे अमेरिका में बुजुर्गों की देखभाल करने वाली सुविधाओं (एल्डर केयर फैसिलिटीज) में कम से कम 5,000 नई नर्सों को काम पर रखने के लिए 250 मिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है।"
राष्ट्रपति ने कहा कि इस पहल से पूरे देश में ऐसी सुविधाओं को फायदा मिलेगा, जिसमें फ्लोरिडा भी शामिल है, जहां बुजुर्गों की आबादी काफी अधिक है। उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि यह पैसा कैसे बांटा जाएगा, भर्ती कब शुरू होगी या कौन सी सरकारी एजेंसियां इस कार्यक्रम को संभालेंगी।
इस घोषणा में यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि यह फंडिंग स्थायी पदों के लिए होगी, अस्थायी भर्ती के लिए प्रोत्साहन (इंसेंटिव) देने के लिए होगी या स्टाफ की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी अन्य उपाय के लिए होगी।
इस पहल की घोषणा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की गई, जिनमें स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर और 'सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज' के प्रशासक डॉ. मेहमत ओज शामिल थे।
रैली के दौरान ट्रंप ने इन दोनों अधिकारियों की तारीफ की और उनके प्रशासन के हेल्थकेयर एजेंडे में उनकी भूमिकाओं पर जोर दिया। उन्होंने अन्य देशों के साथ समझौतों के जरिए प्रिस्क्रिप्शन दवाओं (डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं) की कीमतों को कम करने के प्रयासों के बारे में भी बात की।
ट्रम्प ने दावा किया कि उनके प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है, जिससे अमेरिकी दवाओं की कीमतें विदेशों में लगने वाली कीमतों के करीब आ सकेंगी। उन्होंने कहा, "इससे दवाओं की कीमतों में 50 से 90 प्रतिशत तक की कमी आएगी।"
बुजुर्गों की देखभाल से जुड़ी यह घोषणा उन कई नीतिगत पहलों में से एक थी जिन्हें ट्रंप ने फ्लोरिडा में रिपब्लिकन गवर्नर पद के उम्मीदवार बायरन डोनाल्ड्स और सीनेटर एशले मूडी के लिए प्रचार करते हुए प्रमुखता से उठाया।
ट्रंप ने मतदाताओं से कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन को वापस लाने का आग्रह किया और तर्क दिया कि उनके प्रशासन को अपनी प्राथमिकताओं को लागू करने के लिए निरंतर विधायी समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने रैली में कराधान, आव्रजन प्रवर्तन, विनिर्माण निवेश और परिवारों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के उपायों पर चर्चा की।
स्वास्थ्य सेवा कार्यबल की घोषणा व्यापक चुनावी बयानबाजी से अलग थी, क्योंकि इसमें एक विशिष्ट निधि राशि और भर्ती लक्ष्य निर्धारित किया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका में दीर्घकालिक देखभाल सुविधाएं बुजुर्ग लोगों को आवासीय और चिकित्सा सहायता प्रदान करती हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें निरंतर नर्सिंग पर्यवेक्षण, पुनर्वास और दैनिक गतिविधियों में सहायता की आवश्यकता होती है। कर्मचारियों की संख्या ऐसी देखभाल की गुणवत्ता और उपलब्धता में एक महत्वपूर्ण कारक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





