विश्व

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़ने को तैयार, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त

Subhi
27 Nov 2020 10:34 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़ने को तैयार, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त
x
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ने के संकेत दिए हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ने के संकेत दिए हैं. गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि अगर जो बाइडेन को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया जाता है तो वो व्हाइट हाउस छोड़ देंगे. साथ ही ट्रंप ने फिर दोहराया कि वो हार नहीं मान सकते.

वहीं जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर इलेक्टोरल कॉलेज की ओर से बाइडेडन की जीत की पुष्टि की जाती है तो वो क्या व्हाइट हाउस छोड़ देंगे, इस पर ट्रंप ने कहा कि हां, मैं ये करूंगा और ये आपको भी पता है. लेकिन साथ ही ट्रंप ने कहा कि अगर वो ऐसा करते हैं तो वो एक बड़ी गलती करेंगे.

ट्रंप ने एक बार फिर बिना कोई सबूत दिए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में बड़ी धांधली का आरोप लगाया. गुरुवार को थैंक्सगिविंग के मौके पर ट्रंप ने अमरेकी चुनाव के बुनियादी ढांचे को तीसरी दुनिया के देश की तरह बताया.

कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी अगले हफ्ते से होगी शुरू, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान

पिछले हफ्ते ही कोर्ट ने ट्रंप की ओर से इलेक्शन रिजल्ट को ब्लॉक करने के प्रयासों को खारिज कर दिया था. बता दें कि अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. इस चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस ने जीत दर्ज की. 538 इलेक्टोरल वोट में जो बाइडेन को 306, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 232 इलेक्टोरल वोट मिले. नतीजों के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी हार नहीं मानी है.

Next Story