US में सभी महत्वपूर्ण खनिजों के आयात पर टैरिफ की जांच का आदेश

World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी महत्वपूर्ण खनिजों के आयात पर संभावित नए टैरिफ की जांच का आदेश दिया है। यह निर्णय व्यापारिक साझेदारों के साथ तनाव बढ़ा सकता है और चीन पर निर्भरता को कम करने की कोशिश मानी जा रही है। अमेरिका वर्तमान में कोबाल्ट, निकल, यूरेनियम और 17 रेयर अर्थ्स सहित कई महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण में चीन और अन्य देशों पर निर्भर है।
ट्रंप ने वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक को "ट्रेड एक्सपेंशन एक्ट 1962" की धारा 232 के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा शुरू करने का निर्देश दिया है।यह वही कानून है जिसका उपयोग पहले ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ लगाने में किया था। रिपोर्ट 180 दिनों के भीतर तैयार होगी जिसमें टैरिफ की सिफारिशें भी हो सकती हैं। अमेरिका में लिथियम, निकल और कोबाल्ट का उत्पादन सीमित है और कई खनिजों के लिए वह विदेशी प्रसंस्करण पर निर्भर है।





