विश्व

रूस के यूक्रेन पर हमले की चेतावनी के बीच अमेरिकी नौसेना की पनडुब्‍बी रूसी जलक्षेत्र में घुसी

Shiddhant Shriwas
13 Feb 2022 8:30 AM GMT
रूस के यूक्रेन पर हमले की चेतावनी के बीच अमेरिकी नौसेना की पनडुब्‍बी रूसी जलक्षेत्र में घुसी
x
अमेरिका ने अपने हजारों की तादाद में सैनिकों को अब पोलैंड और रूस से सटे अन्‍य नाटों देशों में तैनात कर दिया है।

रूस ,यूक्रेन पर हमले , चेतावनी के बीच ,अमेरिकी नौसेना , पनडुब्‍बी रूसी, जलक्षेत्र में घुसी ,Attack on Russia, Ukraine, amid warnings, US Navy, submarine entered Russian waters,यूक्रेन को लेकर दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। रूस और अमेरिका के बीच जहां यूरोप के पश्चिमी मोर्चे पर जोरदार घेरेबंदी चल रही है, वहीं बाइडन की सेना ने अब पूर्वी मोर्चे पर भी अपनी हरकत तेज कर दी है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति की रूस के यूक्रेन पर हमले की चेतावनी के बीच अमेरिकी नौसेना की परमाणु पनडुब्‍बी रूसी जलक्षेत्र में घुस गई। इससे रूस भड़क गया है और दोनों देशों के बीच रिश्‍ते कोल्‍ड वॉर के दौर में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इससे तीसरे विश्‍वयुद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की वर्जीनिया क्‍लास की परमाणु पनडुब्‍बी उसके जलक्षेत्र में घुस गई। जब रूसी युद्धपोत ने अमेरिकी पनडुब्‍बी से सतह पर आने को कहा तो उसने अनदेखा कर दिया। इसके बाद रूसी नौसेना ने अमेरिकी पनडुब्‍बी के खिलाफ 'विशेष कार्रवाई' की। रूसी नौसेना की इस हरकत के बाद अमेरिकी पनडुब्‍बी तत्‍काल तेजी से रूसी समुद्री इलाके से भाग गई। इस घटना से भड़के रूस ने अमेरिका के रक्षा अताशे को तलब किया और इस हरकत के प्रति आगाह किया। अमेरिका ने रूस के इन आरोपों को खारिज किया है।
बाइडन ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुत‍िन को दी चेतावनी
रूसी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी पनडुब्‍बी की यह घुसपैठ कुरील द्वीप समूह के पास हुई जो जापान के पास स्थित है। रूसी नौसेना इसी इलाके में इन दिनों सैन्‍य अभ्‍यास कर रही है। इस द्वीप पर द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद रूस ने कब्‍जा कर लिया था लेकिन जापान इस पर अपना दावा करता है। अमेरिका अपनी वर्जीनिया क्‍लास सबमरीन का इस्‍तेमाल ज्‍यादातर एंटी सबमरीन युद्ध और खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए करता है। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुत‍िन से करीब 62 मिनट तक चली बातचीत के बाद जोरदार कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
बाइडन ने रूस को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी 'दृढ़ता से जवाब देंगे और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।' बाइडन ने पुतिन से कहा,'आक्रमण का अंजाम व्यापक मानवीय पीड़ा होगी और रूस की छवि धूमिल' होगी। साथ ही बाइडन ने पुतिन से यह भी कहा कि अमेरिका यूक्रेन पर कूटनीति जारी रखेगा लेकिन 'अन्य परिदृश्यों के लिए भी समान रूप से तैयार है'। अमेरिका ने अपने हजारों की तादाद में सैनिकों को अब पोलैंड और रूस से सटे अन्‍य नाटों देशों में तैनात कर दिया है।


Next Story