विश्व

अमेरिकी नौसेना ने की पुष्टि, अरब सागर में इजरायल के तेल टैंकर पर किया गया ड्रोन से अटैक

Gulabi
31 July 2021 6:23 PM IST
अमेरिकी नौसेना ने की पुष्टि, अरब सागर में इजरायल के तेल टैंकर पर किया गया ड्रोन से अटैक
x
अमेरिकी नौसेना ने बताया कि ड्रोन से जहाज को निशाना बनाया गया था

यरूशलम, एजेंसी। अरब सागर में इजरायल के तेल टैंकर पर हुए घातक हमले को लेकर अमेरिकी नौसेना ने बताया कि ड्रोन से जहाज को निशाना बनाया गया था। अमेरिकी नौसेना के कहा कि अरब सागर में ओमान तट के पास तेल के टैंकर पर ड्रोन हमला किया गया है। इससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिकी सेना ने शनिवार को दी है। तेल टैंकर मर्सर स्ट्रीट पर गुरुवार रात को हुआ हमला ईरान के साथ उसका परमाणु समझौते टूटने को लेकर उत्पन्न तनाव के चलते क्षेत्र में व्यावसायिक नौवहन पर कई वर्षों बाद पहला घातक हमला है।

Next Story