विश्व

अमेरिका ने गलती से रूस पर जी7 का बयान जारी किया : जापान

Nilmani Pal
23 Feb 2023 1:38 AM GMT
अमेरिका ने गलती से रूस पर जी7 का बयान जारी किया : जापान
x

जापान। जापान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी रूस की निंदा करने वाले जी7 के विदेश मंत्रियों के संयुक्त बयान का खंडन किया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जापान ने ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया है और मंत्रालय ने स्पष्ट त्रुटि के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग को सूचित कर दिया है।

मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने गलती से प्रेस को जी7 के विदेश मंत्रियों का बयान संभवत: अक्टूबर 2022 में भेजा था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्योडो न्यूज सहित कई स्थानीय मीडिया ने बुधवार शाम गलत बयान पर आधारित लेखों को वापस ले लिया। जापान इस वर्ष जी7 की अध्यक्ष है और जी7 शिखर सम्मेलन मई में हिरोशिमा में आयोजित किया जाएगा।

Next Story