विश्व

नशा तस्‍करी के ख‍िलाफ अमेर‍िकी सेना की कार्रवाई जारी, पूर्वी प्रशांत महासागर में एक और जहाज डुबोया

jantaserishta.com
17 Sept 2026 8:21 AM IST
नशा तस्‍करी के ख‍िलाफ अमेर‍िकी सेना की कार्रवाई जारी, पूर्वी प्रशांत महासागर में एक और जहाज डुबोया
x
वॉशिंगटन: पूर्वी प्रशांत महासागर में नशा तस्‍करी के ख‍िलाफ अमेर‍िका की कार्रवाई जारी है। अमेरिकी साउथ कमांड (साउथकॉम) के न‍िर्देश में बुधवार को भी जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने फ्लोटिंग रिफ्यूलिंग स्टेशन पर कार्रवाई की।
सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर साउथकॉम ने बताया, ''बुधवार को साउथकॉम के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्री ड्रग तस्करी में इस्तेमाल हो रहे एक तैरते हुए ईंधन आपूर्ति केंद्र (फ्लोटिंग रिफ्यूलिंग स्टेशन) को सफलतापूर्वक रोक लिया।''
साउथकॉम के अनुसार, खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई कि यह जहाज लोस चोनेरोस नामक हिंसक नार्को-आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। जहाज पर मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंप दिया गया। जहाज की पूरी तलाशी लेने और चालक दल को उतारने के बाद अमेरिकी बलों ने उसे समुद्र में डुबो दिया।
साउथकॉम ने कहा क‍ि जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम पश्चिमी गोलार्ध में ड्रग तस्करी को बढ़ावा देने वाले लॉजिस्टिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए सटीक और पेशेवर अभियान चलाना जारी रखे हुए है।
साउथकॉम के कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन ने कहा, "हम अपने इक्वाडोर के साझेदारों के साथ मिलकर उन नार्को-आतंकियों का लगातार पीछा कर रहे हैं जो हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाते हैं। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को कमजोर करते हैं और अपने पीछे मौत और पीड़ा छोड़ जाते हैं। यह सोच-समझकर कानून के दायरे में और बेहद सटीक तरीके से किया गया अभियान लोगों की जान बचाता है और इक्वाडोर से लेकर अमेरिका तक हमारे नागरिकों को अधिक सुरक्षित बनाता है।"
मंगलवार को भी अमेरिकी साउथ कमांड (साउथकॉम) ने पूर्वी प्रशांत महासागर में नशा तस्‍करी के ख‍िलाफ एक और कार्रवाई को अंजाम द‍िया। साउथकॉम के न‍िर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने फ्लोटिंग रिफ्यूलिंग स्टेशन को डुबो द‍िया।
इससे पहले भी 7 सितंबर को यूएस साउथ कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र के रास्ते होने वाली अवैध ड्रग तस्करी गतिविधियों का समर्थन कर रहे एक तैरते हुए आपूर्ति स्टेशन जहाज को सफलतापूर्वक रोककर डुबो द‍िया था।
जहाज पर मौजूद लोगों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंपा गया था। जहाज की पूरी जांच करने और चालक दल को सुरक्षित उतारने के बाद अमेरिकी बलों ने उस जहाज को समुद्र में डुबो दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story