विश्व

नार्वे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी सेना का विमान, चार सैनिक मारे गए

Subhi
20 March 2022 12:56 AM GMT
नार्वे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी सेना का विमान, चार सैनिक मारे गए
x
नार्वे में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के युद्ध अभ्यास के दौरान एक विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नार्वे में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के युद्ध अभ्यास के दौरान एक विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि शुक्रवार देर रात हुई इस दुर्घटना में अमेरिका के चार सैनिकों की मौत हो गई। ये अमेरिकी सैनिक नाटो के एक संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा, हम मारे गए सैनिकों के परिवारों और साथियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। नार्वे की सेना के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुआ विमान अमेरिकी नौसेना का वी-22बी ऑस्प्रे था।

नार्वे की सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक विमान में चालक दल के कुल चार लोग सवार थे और यह नार्डलैंड काउंटी में एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रहा था।

नॉर्वे ने कहा कि यह विमान 'कोल्ड रिस्पांस' सैन्य अभियान में भाग ले रहा था। इस अभ्यास के तहत नाटो के सदस्य देशों के सैनिक भीषण ठंड के बीच नॉर्वे की सेना के साथ 'प्रशिक्षण और संचालन' कर रहे थे।

नॉर्वे के मुताबिक इस अभ्यास का यूक्रेन युद्ध से कोई संबंध नहीं है और इसकी योजना काफी पहले बना ली गई थी। इससे पहले वाशिंगटन ने विमान के लापता होने की जानकारी दी थी।


Next Story