विश्व
अमेरिकी सेना ने पहली बार दक्षिण कोरिया में 'परमाणु हथियार प्रभाव' प्रशिक्षण किया आयोजित
jantaserishta.com
23 April 2025 3:20 PM IST

x
सोल: अमेरिकी सेना ने दक्षिण कोरिया में एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। पहली बार इसका मकसद परमाणु वातावरण में प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमताओं को बढ़ाना था। यूएस फोर्सेज कोरिया (यूएसएफके) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
15-16 अप्रैल के बीच सोल में दक्षिण कोरिया के रणनीतिक कमान में यह प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों के खिलाफ सहयोगियों की संयुक्त प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना था।
यह प्रशिक्षण अमेरिकी सेना की परमाणु एवं सामूहिक विनाश के हथियार निरोधक एजेंसी (यूएसएएनसीए) के नेतृत्व में दक्षिण कोरियाई सेना के लिए आयोजित किया गया था। इसमें दक्षिण कोरिया के 13 कर्मी शामिल थे।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष अगस्त में मित्र राष्ट्रों ने परमाणु और पारंपरिक क्षमताओं को एकीकृत करने के लिए अपना पहला टेबल-टॉप अभ्यास 'आयरन मेस 24' संपन्न किया था। दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर कोरिया के उभरते परमाणु खतरों का मुकाबला करने के लिए प्रयास बढ़ा रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में आयोजित वार्षिक द्विपक्षीय रक्षा वार्ता में, सहयोगी देशों ने भविष्य के संयुक्त सैन्य अभ्यासों में उत्तर कोरियाई परमाणु हमले सहित 'यथार्थवादी' परिदृश्यों को शामिल करने पर सहमति व्यक्त की।
दक्षिण कोरिया में 28,500 से अधिक अमेरिकी सैन्यकर्मी तैनात हैं। वे उत्तर कोरियाई खतरे को रोकने, कोरियाई युद्धविराम समझौते को बनाए रखने के लिए दक्षिण कोरियाई सेना और संयुक्त राष्ट्र कमांड के सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करते हैं। उत्तर कोरिया के उकसावे और हमलों को रोकने के लिए, अमेरिका-दक्षिण कोरिया गठबंधन एक मजबूत रक्षात्मक सैन्य रुख अपनाया हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





