समंदर पर कब्जा करने का दावा कर रही अमेरिकी सेना, कई तेल टैंकरों को लिया कब्जे में

अमेरिका। अमेरिकी सेना लगातार तेल टैंकरों को जब्त कर रही है. शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अमेरिकी सेनाओं ने कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर जब्त कर लिया. इसका नाम 'ओलिना' है. इस तेल टैंकर को अमेरिकी नेवी और मरीन कमांडो ने रोका और जब्त कर लिया. इस टैंकर को जिस तरह से जब्त किया गया, वह किसी हॉलीवुड सीन से कम नहीं था. डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने इस टैंकर को जब्त करने का एक वीडियो शेयर किया और इसे 'समंदर पर कब्जा' बताया.
वीडियो में वर्दी पहने बंदूकधारी जहाज के एंट्रेंस पर विस्फोट फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. कोस्ट गार्ड्स चुपके से जहाज के ऊपर चढ़ गए. कुछ ही देर बाद, एक चॉपर आया, और सैनिक रस्सी के सहारे डेक पर उतरे और जहाज को अपने कब्जे में ले लिया. इस वीडियो को शेयर करते हुए क्रिस्टी नोएम ने लिखा, 'ये घोस्ट फ्लीट बच नहीं पाएंगी. वे छिप नहीं पाएंगी. कोस्ट गार्ड बैन किए गए तेल टैंकरों को जब्त करेगा, अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय कानून लागू करेगा और नार्को-टेररिज्म सहित गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए फंडिंग के इन सोर्स को खत्म करेगा.' 'ओलिना' नाम के एक ऑयल टैंकर को जब्त किए जाने के बाद अटलांटिक में तनाव बढ़ रहा है, क्योंकि ट्रंप सरकार वेनेजुएला की तेल सप्लाई को रोकने की कोशिशें तेज कर रही है, खासकर रूस और चीन जैसे देशों को और इससे टकराव की संभावना बढ़ गई है.
दो दिन पहले, अमेरिका ने अटलांटिक में हाल ही में रूस के झंडे वाले एक ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया था. खबरों के मुताबिक, मॉस्को ने टैंकर को सुरक्षित करने के लिए एक सबमरीन भेजी थी. 28 सदस्यों के क्रू में कम से कम 3 भारतीय भी शामिल थे. एक के बाद एक ऑपरेशन में, उसी दिन 'M/T सोफिया' नाम का एक और टैंकर जब्त किया गया, जिस पर अमेरिका ने 'गैर-कानूनी गतिविधियां करने' का आरोप लगाया था. 'ओलिना' 5वां टैंकर है, जिसे अमेरिकी सेना ने जब्त किया है.
The world’s criminals are on notice.
— Secretary Kristi Noem (@Sec_Noem) January 9, 2026
Early this morning, the @USCG executed a boarding and seizure of the Motor Tanker Olina in international waters east of the Caribbean Sea. As another "ghost fleet" tanker ship suspected of carrying embargoed oil, this vessel had departed… pic.twitter.com/vvS3u3nrvl





