विश्व

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

jantaserishta.com
4 April 2026 8:12 AM IST
ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी
x
वाशिंगटन: ईरान के ऊपर अमेरिका की वायु सेना का एक एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान मार गिराया गया। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें एक चालक दल के सदस्य को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है।
विमान में मौजूद दोनों लोग इजेक्ट करके बाहर निकल गए थे। इनमें से एक को जीवित ढूंढ लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है और उसकी स्थिति अभी साफ नहीं है। एफ-15ई एक दो सीट वाला लड़ाकू विमान होता है, जिसमें एक पायलट और एक वेपन्स सिस्टम ऑफिसर होता है।
इसी दिन एक अलग घटना में अमेरिका का ए-10 थंडरबोल्ट II हमला करने वाला विमान भी इस इलाके में खो गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उसके पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों विमानों को ईरान की ओर से किए गए हमले में निशाना बनाया गया। ईरान ने दावा किया कि उसने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है और कुछ तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें एफ-15ई के मलबे को दिखाने का दावा किया गया। हालांकि इन तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड और रक्षा विभाग (पेंटागन) ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें दक्षिण-पश्चिमी ईरान का बताया जा रहा है। इनमें अमेरिकी विमान काफी नीचे उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो संभवत:वे बचाव अभियान में लगे हैं।
अमेरिकी वायु सेना के पास इस क्षेत्र में खास बचाव टीमें मौजूद हैं, जिनमें एचसी-130जे कॉम्बैट किंग II विमान और एचएच-60 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, बचाव अभियान में शामिल कम से कम एक हेलीकॉप्टर पर भी ईरान की ओर से हमला हुआ, लेकिन वह सुरक्षित उतरने में सफल रहा।
इन घटनाओं को मौजूदा संघर्ष में अमेरिकी चालक दल वाले विमानों के पहले स्पष्ट नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले 19 मार्च को ईरान के ऊपर एक मिशन के दौरान एफ-35 विमान को नुकसान पहुंचा था, जिसमें पायलट को कुछ चोट आई थी, लेकिन वह विमान सुरक्षित आपात लैंडिंग करने में सफल रहा।
इसके अलावा 2 मार्च को कुवैत के ऊपर तीन एफ-15ई विमान "फ्रेंडली फायर" की चपेट में आकर मार गिराए गए थे, जिसमें चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से इजेक्ट करने में सफल रहे थे। एक अन्य घटना में, केसी-135 टैंकर विमान पश्चिमी इराक में हवा में टक्कर के बाद गिर गया, जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गई।
ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि यह घटना मौजूदा संघर्ष में पहली बार है जब उसने किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि जिस इलाके में विमान गिरा, वहां ईरानी बल लापता अमेरिकी सैनिक की तलाश कर रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेना अभी भी ईरान के बड़े हिस्से में हवाई बढ़त बनाए हुए है और अब तक 12,300 से ज्यादा लक्ष्यों पर हमला किया जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story