विश्व

इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका-इजराइल ने की चर्चा

jantaserishta.com
26 Feb 2023 9:44 AM IST
इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका-इजराइल ने की चर्चा
x
यरुशलम (आईएएनएस)| इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से क्षेत्रीय मुद्दों पर फोन पर बात की। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बयान का हवाला देते हुए बताया कि शुक्रवार देर रात हुई बातचीत मध्य पूर्व में सुरक्षा विकास पर केंद्रित थी। इसमें इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष और ईरान का परमाणु कार्यक्रम भी शामिल था। इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के शहर नब्लस पर एक सैन्य हमले में 11 फिलिस्तीनियों को मार डाला था, जिससे इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच पहले से ही जारी तनाव बढ़ गया।
अब चिंता इस बात की है कि मार्च के आखिर से शुरू हो रहे रमजान के दौरान तनाव और बढ़ जाएगा। क्योंकि इजरायली सेना फिलिस्तीनी हमलों में संदिग्धों को गिरफ्तार करने के कथित प्रयास में वेस्ट बैंक में छापे मार रही है।
दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की।
बयान के अनुसार, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए इजरायल के मंत्री ने ईरान के परमाणु संवर्धन के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की और ईरान को रोकने के महत्व पर जोर दिया।
पश्चिमी मीडिया ने हाल ही में बताया कि ईरान में 84 प्रतिशत शुद्धता वाले यूरेनियम का पता चला है, जिसे तेहरान ने खारिज कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story