x
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन रूस से तेल, गैस और ऊर्जा के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन रूस से तेल, गैस और ऊर्जा के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। यूक्रेन पर हमला करने के बाद पश्चिमी देशों की ओर से लगातार प्रतिबंधों की मार झेल रहे रूस की अर्थव्यवस्था को अमेरिका के इस फैसले से तगड़ा झटका लगने की उम्मीद है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से रूस से आयात को खत्म करने की अपील की थी। माना जा रहा है कि अमेरिका ने यह कदम इसी मांग को देखते हुए उठाया है। गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद ऊर्जा निर्यात ने रूस में स्थिर नकदी प्रवाह बनाए रखा है।
बाइडन ने मंगलवार की रात (भारतीय समयानुसार) इस निर्णय का एलान करते हुए कहा कि अमेरिका अब रूस से गैस, तेल और एनर्जी नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। इससे उसे और नुकसान होगा।
अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं पेट्रोल की कीमतें
उधर, अमेरिका की इस तैयारी का असर अमेरिकी बाजार में अभी से दिखने लगा है। जानकारी के अनुसार रूस से तेल और गैस का आयात खत्म करने की तैयारी के बीच अमेरिका में एक गैलन पेट्रोल की औसत कीमत 4.17 डॉलर (321.73 रुपये) की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।
ब्रिटेन की सरकार भी कर सकती है ऐसा ही एलान
उधर, ब्रिटेन की सरकार भी रूस से गैस और तेल के आयात पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार ब्रिटिश सरकार दोपहर चार बजे (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) इसका एलान कर सकती है कि वह रूसी तेल और गैस आयात रोकने की तैयारी कैसे कर रही है।
रूसी गैस पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी में ईयू
यूरोपीय आयोग के अनुसार यूरोपीय संघ (ईयू) इस साल रूसी गैस पर अपनी निर्भरता को दो तिहाई तक और ईंधन के लिए रूसी आपूर्ति 2020 से पहले समाप्त कर सकता है। एनर्जी ट्रांजिशन पर आयोग के उपाध्यक्ष फ्रांस टिमरमैंस ने कहा कि ऊर्जा विकल्पों में ईयू को स्वतंत्र होने की जरूरत है।
Next Story