
अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। नैंसी पेलोसी ने कहा कि उनके पति पाल पेलोसी को गुरुवार को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बता दें कि उनके पति के ऊपर पिछले हफ्ते हिंसक हमला किया गया था, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नैंसी पेलोसी के पति पर हुआ था जानलेवा हमला
पेलोसी ने कहा, 'पाल डाक्टरों की देखरेख में है और वह धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं। वह अब घर पर हैं।' अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, पाल पेलोसी के ऊपर हथौड़े से हमला किया गया था। इस घटना की वीडियो कैमरों में कैद हो गया था। पाल पेलोसी को जुकरबर्ग सैन फ्रांसिस्को जनरल अस्पताल ले जाया गया। नैंसी पेलोसी ने कहा कि उनके पति 911 ऑपरेटर के आभारी हैं, जिन्होंने पुलिस को आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं और पूरे अस्पताल के कर्मचारियों को बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिया।
लोगों के प्यार के लिए पेलोसी ने दिया धन्यवाद
नैंसी पेलोसी ने कहा, 'पेलोसी परिवार दुनिया भर से प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए आभारी है।' अस्पताल से पाल पेलोसी की छुट्टी तब हुई, जब एक संघीय अधिकारी ने कहा कि जिस कनाडाई व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर उनपर हमला किया था, उसे अमेरिका में वापस जाने से रोक दिया गया था।
बीते शुक्रवार को हुआ था हमला
बता दें कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के आवास में एक व्यक्ति ने घुसकर उनके पति पाल पेलोसी (82) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसका बाद पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पाल को अमेरिका में बड़ा निवेशक माना जाता है। घटना पेलोसी के सैन फ्रांसिस्को स्थित आवास पर बीते शुक्रवार को हुई थी। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पेलोसी आवास में नहीं थीं।