विश्व
अमेरिकी हाउस रिपब्लिकन ने बाइडेन महाभियोग जांच में पहली सुनवाई की शुरू
jantaserishta.com
29 Sept 2023 8:51 AM IST

x
वाशिंगटन: स्पीकर केविन मैक्कार्थी के आह्वान के कुछ हफ्तों बाद अमेरिकी हाउस रिपब्लिकन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच की पहली सुनवाई शुरू कर दी है। रिपब्लिकन ने बाइडेन पर आरोप लगाया है कि जब वह उपराष्ट्रपति थे, तब उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडेन को आकर्षक विदेशी व्यापार सौदे हासिल करने में मदद करने के लिए अपने कार्यालय की शक्ति का इस्तेमाल किया और भ्रष्टाचार से व्यक्तिगत रूप से लाभ उठाया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की निगरानी समिति के नेतृत्व में हुई सुनवाई में समिति के अध्यक्ष जेम्स कॉमर ने कहा कि बाइडेन ने "परिवार के सदस्यों के व्यापारिक सौदों के बारे में झूठ बोला है।"
कॉमर ने कहा, "अमेरिकी लोग भ्रष्टाचार की इस संस्कृति के लिए जवाबदेही की मांग करते हैं।" डेमोक्रेट्स ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बाइडेन को इनमें से कोई भी भुगतान प्राप्त हुआ, या वह अपने बेटे के व्यावसायिक उद्यमों में शामिल थे।
डेमोक्रेट प्रतिनिधि जेमी रस्किन ने आलोचना की कि उनके रिपब्लिकन सहयोगियों ने बैंक रिकॉर्ड के 12,000 पेज पेश किए जिनमें राष्ट्रपति को दिया जाने वाला "एक पैसा" भी शामिल नहीं है। पैनल के विशेषज्ञ गवाहों में से एक, कानून के प्रोफेसर जोनाथन टर्ली ने भी स्वीकार किया कि रिपब्लिकन ने अब तक जो सबूत इकट्ठा किए हैं, वे उनके मामले को साबित नहीं करते हैं।
व्हाइट हाउस ने हाउस जीओपी के इस दावे को बार-बार खारिज किया है कि बाइडेन ने अपने परिवार के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है। गुरुवार की सुनवाई की पूर्व संध्या पर, व्हाइट हाउस ने जीओपी के आरोपों का खंडन करते हुए 15 पन्नों का एक ज्ञापन जारी किया।
Tagsकेविन मैक्कार्थीअमेरिकाअमेरिकी हाउस रिपब्लिकनजो बाइडेनKevin McCarthyAmericaUS House RepublicanJoe Biden
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





