US ने रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पीछे हटने के दिए संकेत

World वर्ल्ड: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने संकेत दिया है कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध में कोई समाधान नहीं दिखता, तो अमेरिका जल्द ही शांति वार्ता से पीछे हट सकता है। यूरोपीय और यूक्रेनी नेताओं से बातचीत के बाद रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अब भी समझौते के इच्छुक हैं, लेकिन अगर प्रगति नहीं हुई तो वह अन्य वैश्विक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
हालांकि यूक्रेन ने 30 दिन के संघर्षविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, लेकिन रूस ने इसे खारिज कर फिर से सैन्य हमले तेज कर दिए हैं। हाल ही में सुमी शहर पर रूसी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई और 117 घायल हुए।
इस बीच अमेरिका और यूक्रेन ने एक विवादास्पद खनिज समझौते पर सहमति जताई है, जो यूक्रेन के पुनर्निर्माण को लेकर निवेश फंड की स्थापना से जुड़ा है। हालांकि इस समझौते में अमेरिका द्वारा दी गई सैन्य सहायता को 'ऋण' मानने की शर्त यूक्रेन ने अभी तक नहीं मानी है।





