विश्व
अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रपति केनेडी हत्याकांड के नए दस्तावेजों को किया जारी
jantaserishta.com
16 Dec 2022 11:43 AM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी (जेएफके) की हत्या से संबंधित रिकॉर्ड का एक नया समूह जारी किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय अभिलेखागार ने 1992 में कांग्रेस द्वारा पारित कानून के अधीन नई जारी की गई जानकारी वाले 13 हजार से अधिक दस्तावेज पोस्ट किए। संघीय एजेंसी के अनुसार गुरुवार की रिलीज के साथ जेएफके हत्याकांड रिकॉर्डस संग्रह में 97 प्रतिशत से अधिक दस्तावेज उपलब्ध हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को एक मेमो में कहा कि हत्या से संबंधित रिकॉर्ड में सभी जानकारी का खुलासा किया जाना चाहिए।
बाइडेन प्रशासन ने पिछले साल कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए दस्तावेजों को जारी करना स्थगित कर दिया था।
अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति केनेडी की 22 नवंबर, 1963 को हत्या कर दी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





