विश्व

अमेरिकी उप विदेश मंत्री का बयान- किसी राजनीतिक दल के मोहताज नहीं हैं भारत-अमेरिका के संबंध

Gulabi
21 Oct 2020 4:43 AM GMT
अमेरिकी उप विदेश मंत्री का बयान- किसी राजनीतिक दल के मोहताज नहीं हैं भारत-अमेरिका के संबंध
x
अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन ई बीगुन ने मंगलवार को कहा कि भारत और उनके देश के संबंध

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन ई बीगुन ने मंगलवार को कहा कि भारत और उनके देश के संबंध किसी एक राजनीतिक दल के मोहताज नहीं हैं। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के आपसी संबंधों को हर दल का समर्थन मिलता है।

बीगुन हाल ही में भारत आए थे। उन्होंने बांग्लादेश का भी दौरा किया था। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों की मजबूती का एक बड़ा राज यह है कि हर अमेरिकी राष्ट्रपति आपसी संबंधों को और बेहतर करके जाता है। यह एक अद्भुत विरासत है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आपसी रिश्ते किसी राजनीतिक पार्टी से बहुत बड़े हैं। उनका यह बयान इस मायने में अहम है क्योंकि तीन नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है और भारतीय मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।

बीगुन ने कहा कि भारत और अमेरिका सिर्फ दो बड़े लोकतंत्र ही नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के मूल्य और हित भी समान हैं। दोनों अनूठे देश हैं। लोकतांत्रिक मूल्य दोनों के लोकतंत्र का मूलमंत्र है।

Next Story