विश्व

अमेरिका ने क्रेमलिन ड्रोन हमले में हाथ होने से किया इनकार

jantaserishta.com
5 May 2023 9:29 AM IST
अमेरिका ने क्रेमलिन ड्रोन हमले में हाथ होने से किया इनकार
x
वॉशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिका ने क्रेमलिन पर कथित ड्रोन हमले में उसका हाथ होने के रूस के आरोपों को खारिज कर दिया है। रूस ने आरोप लगाया था कि यह हमला राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतीन की हत्या के उद्देश्य से यूक्रेन द्वारा किया गया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दावा किया है कि ड्रोन हमला अमेरिका की मदद से किया गया था।
बीबीसी के अनुसार, पेसकोव ने गुरुवार को कहा कि निस्संदेह इस हमले के पीछे अमेरिका का हाथ है। हालांकि उन्होंने इसके समर्थन में कोई प्रमाण नहीं दिया। उन्होंने कहा, इस तरह के हमलों की योजना कीव में नहीं बल्कि वॉशिंगटन में बनती है।
रूसी दावों का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, पेसकोव शुद्ध झूठ बोल रहे हैं। अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम यह भी नहीं जानते कि वास्तव में वहां क्या हुआ था, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि वॉशिंगटन ने यूक्रेन को अपनी सीमाओं के बाहर हमला करने के लिए प्रोत्साहित या सक्षम नहीं किया, और नेताओं पर हमलों का समर्थन नहीं किया।
ब्रिटिश समाचार प्रसारक के अनुसार, यूक्रेन ने कहा है कि कथित हमला मास्को द्वारा किया गया झूठा अभियान था। क्रेमलिन पर कथित हमला बुधवार तड़के हुआ। सोशल मीडिया पर फुटेज में मध्य मास्को में सरकारी परिसर के ऊपर से धुआं उठता दिखा।
बाद में शाम को, क्रेमलिन प्रेस सेवा ने दावा किया कि यूक्रेनी ड्रोन ने पुतिन के आवास पर हमला करने का प्रयास किया था। क्रेमलिन ने तथाकथित हमले को सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई और रूसी राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास कहा।
जवाब में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के प्रवक्ता सेर्ही न्यकिफोरोव ने कहा कि यूक्रेन को क्रेमलिन पर हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, मास्को में जो हुआ वह स्पष्ट रूप से रूस द्वारा तनाव बढ़ाने का प्रयास था। जेलेंस्की ने भी इस बात से इनकार किया कि उनके देश ने क्रेमलिन पर एक कथित ड्रोन हमला किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story