विश्व

अमेरिका: फ्लोरिडा में इमारत ढहने की घटना में मलबे से दो और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 20

Rounak Dey
3 July 2021 7:52 AM IST
अमेरिका: फ्लोरिडा में इमारत ढहने की घटना में मलबे से दो और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 20
x
सुबह तूफानी हवाएं इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है।

अमेरिका में फ्लोरिडा प्रांत के मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने शुक्रवार को कहा कि सफर्साइड कोंडो इमारत के मलबे से दो और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

कावा ने संवाददाताओं को बताया कि कल रात हमें दो शव मिले है अब पुष्ट मृतकों की संख्या 20 हो गई और 128 लोग अभी भी लापता है। उन्होंने कहा कि वे तूफान एल्सा की निगरानी कर रही हैं और रविवार की सुबह तूफानी हवाएं इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है।


Next Story