विश्व

US ने ईरानी तेल टैंकर पर खतरनाक हमला किया, ओमान की खाड़ी में डूबा जहाज, VIDEO

jantaserishta.com
6 Sept 2026 10:57 AM IST
US ने ईरानी तेल टैंकर पर खतरनाक हमला किया, ओमान की खाड़ी में डूबा जहाज, VIDEO
x
देखें वीडियो.
वाश‍िंगटन: अमेर‍िकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के एक तेल टैंकर पर हमले का दावा क‍िया। सेंटकॉम ने बताया क‍ि यह हमला ईरान के एम/टी काइलो नाम के जहाज पर क‍िया गया। हमले के बाद जहाज समुद्र की तलहटी में समा गया।
सेंटकॉम ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि अमेरिकी सैनिकों की सटीक कार्रवाई और पेशेवर कौशल की बदौलत, एमटी काइलो ओमान की खाड़ी में डूब गया और समुद्र की तलहटी में ईरानी नौसेना के साथ जा मिला।
अमेर‍िका और ईरान के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट के आसपास हमलों का स‍िलस‍िला रुक-रुक कर बना हुआ है। दोनों देशों के बीच एक बार फ‍िर से टकराव की वजह से स्‍थि‍ति‍ तनावपूर्ण बनी हुई है। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप पहले ही ईरान के साथ अमेरिका के टकराव को पूर्ण युद्ध के बजाय रुक-रुक कर होने वाला 'सैन्य संघर्ष' बता चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर वॉशिंगटन का नियंत्रण है और उसने तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका है।
ट्रंप ने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया कि ईरान पर दोबारा हमले शुरू होने के बावजूद, उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने इस टकराव को 'युद्ध' मानने से इनकार क्यों किया। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "देखिए, मैं आपको बताता हूं, बहुत से लोग इसे युद्ध नहीं कहते। मैं इसे मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट (सैन्य टकराव) कहता हूं, क्योंकि हमारे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह कोई बहुत बड़ी घटना नहीं है।"
बीते मंगलवार की रात भी ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया गया था। इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना जब चाहे तब ईरान पर नए हमले करने के लिए तैयार है। बीते मंगलवार की रात ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया गया है और हम जब चाहें, फिर से ऐसा हमला करने के लिए तैयार हैं।
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्‍ट्रेट के आसपास ईरान की ओर से हाल ही में लगाए गए या दोबारा तैयार किए गए सभी नए उपकरणों को नष्ट कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story