विश्व

रूसी सीमा के पास उड़ते नजर आए अमेरिकी बमवर्षक विमान, बाइडन ने पुतिन को 'दिखाई आंख'

Neha Dani
2 April 2022 5:09 AM GMT
रूसी सीमा के पास उड़ते नजर आए अमेरिकी बमवर्षक विमान, बाइडन ने पुतिन को दिखाई आंख
x
रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेदिंस्की ने शुक्रवार को चल रही वार्ता की एक तस्वीर प्रकाशित की।

अमेरिका के एक न्यूक्लियर बॉम्बर को रूसी सीमा के पास उड़ान भरते हुए देखा गया है जिसे व्लादिमीर पुतिन के लिए 'चेतावनी' के तौर पर देखा जा रहा है। रूस के निकट अमेरिकी विमान ऐसे समय पर देखे गए हैं जब खबर आई थी कि मॉस्को ने परमाणु हथियारों से लैस बॉम्बर्स को स्वीडन की तरफ भेजा था लेकिन लड़ाकू विमानों ने उन्हें रोक लिया। फाइटरडार डेटा के अनुसार B-52H स्ट्रैटोफोर्ट्रेस ने आज कॉट्सवॉल्ड एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार एक दिन पहले स्वीडिश मीडिया ने यह जानकारी दी थी कि पुतिन के चार लड़ाकू विमानों ने बाल्टिक के ऊपर गोटलैंड द्वीप के तरफ उड़ान भरी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इसमें दो सुखोई Su-24 बॉम्बर्स और दो सुखोई Su-27 लड़ाकू विमान शामिल थे। खबरों के मुताबिक बॉम्बर्स कथित रूप से परमाणु हथियारों से लैस थे। स्वीडन की मीडिया में बड़े पैमाने पर खबरें प्रसारित होने के बावजूद स्टॉकहोम की सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
स्वीडन में रूसी विमानों की घुसपैठ
टीवी4 Nyheter ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस उड़ान के दौरान रूसी लड़ाकू विमानों ने इस बात का आंकलन करने की कोशिश की कि नाटो सदस्‍य और स्‍वीडन तथा फिनलैंड जैसे तटस्‍थ रहने वाले देश कितनी देर में प्रतिक्रिया देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के युद्ध को देखते हुए स्‍वीडन की एयरफोर्स अलर्ट पर है। स्‍वीडन नाटो का सदस्‍य देश नहीं है लेकिन स्‍वीडन की सेना कई बार नाटो देशों की सेना के साथ सैन्‍य मिशन में हिस्‍सा ले चुकी है। इस खुलासे के बाद बार फिर से यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के परमाणु कार्रवाई का डर बढ़ गया है।
यूक्रेन हेलिकॉप्टरों ने तबाह किया रूसी तेल डिपो
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 37 दिन पूरे हो चुके हैं। शुक्रवार को खबर आई कि यूक्रेन के हेलिकॉप्टरों ने रूस के पश्चिमी शहर बेलगोरोड पर हमला किया। बेलगोरोड के गवर्नर ने बताया कि यूक्रेनी हेलिकॉप्टरों ने हमारे तेल डिपो को तबाह कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का असर दोनों देशों के मध्य भविष्य की बातचीत पर पड़ेगा। रूस और यूक्रेन के बीच वीडियो लिंक के जरिए बातचीत फिर से शुरू हो गई है। रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेदिंस्की ने शुक्रवार को चल रही वार्ता की एक तस्वीर प्रकाशित की।

Next Story