विश्व

अमेरिका ने रूस और बेलारूस की व्यापार से जुड़ी 120 संस्थाओं को काली सूची में डाला

Subhi
2 April 2022 6:17 AM IST
अमेरिका ने रूस और बेलारूस की व्यापार से जुड़ी 120 संस्थाओं को काली सूची में डाला
x
रूस का यूक्रेन पर आक्रमण अभी रुका नहीं है। रूसी सेना रुक-रुककर यूक्रेन पर हमला कर रही है। इस बीच अमेरिका भी यूक्रेन का साथ दे रहा है।

रूस का यूक्रेन पर आक्रमण अभी रुका नहीं है। रूसी सेना रुक-रुककर यूक्रेन पर हमला कर रही है। इस बीच अमेरिका भी यूक्रेन का साथ दे रहा है। इसी क्रम में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में चल रहे विशेष अभियान के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका सशस्त्र बलों के समर्थन के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। इसी क्रम में रूस और बेलारूस की व्यापार जगत से जुड़ी 120 संस्थाओं को काली सूची में डाला गया है।

रूसी संघ (रूस) के 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर और आक्रमण के जवाब में, वाणिज्य विभाग की ओर से जारी सूची में 120 प्रविष्टियों के तहत 120 संस्थाओं को जोड़कर निर्यात प्रशासन विनियम (ईएआर) में संशोधन किया जा रहा है।

इन 120 संस्थाओं को एक नोटिस जारी किया गया है। वाणिज्य विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा हितों या संयुक्त राज्य अमेरिका की विदेश नीति के विपरीत कार्य करने के लिए ब्लैकलिस्ट में डाला जाना निर्धारित किया गया है और बेलारूस और रूस के गंतव्यों के तहत इकाई सूची में सूचीबद्ध किया जाएगा।


Next Story