विश्व

सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर अमेरिका-ईरान, पहुंच गए जेडी वेंस

jantaserishta.com
11 April 2026 11:15 AM IST
सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर अमेरिका-ईरान, पहुंच गए जेडी वेंस
x
US Israel Iran War: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. उनका विमान पाकिस्तान की धरती पर लैंड कर चुका है और अब सबकी नजरें इस ऐतिहासिक शांति वार्ता पर टिकी हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक, जेडी वेंस सबसे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच शांति डील को लेकर बातचीत का मुख्य दौर शुरू होगा.
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मुलाकात की अहमियत को दुनिया के सामने रखते हुए इसे 'मेक-ऑर-ब्रेक' (करो या मरो) वाली स्थिति बताया है. उनके मुताबिक, यह वार्ता स्थायी युद्धविराम की दिशा में आखिरी और सबसे बड़ा मौका है. पूरे मिडिल ईस्ट की शांति इस बैठक के नतीजों पर टिकी है. पाकिस्तान इस महावार्ता की मेजबानी कर रहा है और उसकी कोशिश है कि लंबे समय से चल रहे इस तनाव का कोई पक्का समाधान निकले.
शांति वार्ता में देरी, अब दोपहर में शुरू होगा शांति का महामंथन
अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता में देरी की खबर है. पहले के कार्यक्रम के मुताबिक, यह बातचीत स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अब इसके दोपहर में शुरू होने की संभावना है. तस्नीम (Tasnim) न्यूज के मुताबिक, कुछ कारणों से शेड्यूल में बदलाव किया गया है. अब दोपहर के वक्त ही तय हो पाएगा कि दोनों देशों के बीच शांति डील को लेकर मुख्य चर्चा कब शुरू होगी.
जमीन में छिपे हैं ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स- US इंटेलिजेंस
शांति वार्ता के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक नई रिपोर्ट सामने आई है. वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के मुताबिक, भले ही युद्ध में ईरान की आधी ताकत खत्म हो गई हो, लेकिन उसके पास अब भी हजारों बैलिस्टिक मिसाइलें बची हुई हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अपने अंडरग्राउंड ठिकानों से मिसाइल लॉन्चर्स को फिर से बाहर निकाल सकता है और उन्हें दोबारा एक्टिव करने की काबिलियत रखता है. यह खुलासा इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि ईरान का मिसाइल प्रोग्राम पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. लेकिन इंटेलिजेंस रिपोर्ट कहती है कि ईरान के पास अब भी 1000 से ज्यादा मीडियम रेंज की मिसाइलें सुरक्षित हैं.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नहीं चलेगी मनमानी, ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त लहजे में आगाह किया है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से किसी भी तरह का टैक्स या टोल वसूलने की कोशिश न करे. ट्रंप ने दो टूक कहा कि 'यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है और हम वहां ऐसा कुछ भी नहीं होने देंगे.' उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिका इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा और वहां मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story