विश्व

यमन में हूती ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों में 13 लोगों की मौत

jantaserishta.com
16 March 2025 9:01 AM IST
यमन में हूती ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों में 13 लोगों की मौत
x
सना: अमेरिकी युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना और उत्तरी प्रांत सादा में कई हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए। हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा, "यह प्रारंभिक संख्या है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हमले में नौ अन्य भी घायल हुए हैं।"
अल-मसीरा टीवी ने शनिवार रात को उत्तरी सना के अल-जर्राफ आवासीय क्षेत्र में चार हवाई हमले और पूर्वी साना के शोआब आवासीय क्षेत्र में कई अन्य हवाई हमलों की सूचना दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इससे पहले शाम को नए हमले प्रांत के मुख्य शहर सादा के उत्तरी हिस्से में हुए, जो समूह का मुख्य गढ़ है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सना में हुए हमलों में हूती-नियंत्रित राज्य टेलीविजन स्टेशन के पास अल-जर्राफ इलाके में गोला-बारूद और रॉकेट डिपो को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलाके से सफेद धुएं का गुबार उठता देखा गया था और हवाई हमलों के बाद कई विस्फोट हुए। हूती अधिकारी ओसामा सारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अल-जर्राफ क्षेत्र में हमलों से एयरपोर्ट रोड के पास स्थित विशेष आधुनिक विश्वविद्यालय (स्पेशलाइज्ड मॉडर्न यूनिवर्सिटी) के कुछ हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है।
एक अन्य हूती सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि हवाई हमलों में प्रमुख हूती नेताओं के दो घरों को भी निशाना बनाया गया। यह अमेरिकी सेना द्वारा हूती ठिकानों के खिलाफ की गई पहली सैन्य कार्रवाई है, जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में सत्ता संभाली और इस समूह को "विदेशी आतंकवादी संगठन" के रूप में फिर से नामित किया।
ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "आतंकवादियों के ठिकानों, नेताओं और मिसाइल सुरक्षा पर हवाई हमले अमेरिकी शिपिंग, वायु और नौसैनिक संपत्तियों की रक्षा करने और नौवहन स्वतंत्रता को बहाल करने के लिए थे।" अमेरिकी हवाई हमलों के बाद, हूतियों ने प्रतिशोधी हमले करने की धमकी दी। हूती के राजनीतिक कार्यालय ने अल-मसीरा टीवी टीवी द्वारा प्रसारित एक बयान में कहा कि इस आक्रमण का जवाब दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story