विश्व

US का आरोप, चीन कर रहा पूर्व अधिकारियों को फर्जी ऑफर से टारगेट

Riyaz Ansari
9 April 2025 2:42 PM IST
US का आरोप, चीन कर रहा पूर्व अधिकारियों को फर्जी ऑफर से टारगेट
x

World वर्ल्ड: अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने चेतावनी दी है कि चीन की खुफिया इकाइयां मौजूदा और पूर्व अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रही हैं। यह गतिविधियां नकली कंसल्टिंग फर्म, कॉरपोरेट हेडहंटर्स और थिंक टैंक के रूप में पेश आकर सोशल मीडिया और प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट्स पर की जा रही हैं।

नेशनल काउंटरइंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी सेंटर के अनुसार, चीन की ओर से नौकरी के बहाने दी जा रही पेशकश अब पहले से कहीं ज्यादा चालाक और पेशेवर दिखती हैं, जिससे सरकारी बैकग्राउंड वाले कर्मचारी भ्रमित हो सकते हैं। एजेंसी ने चेताया कि जो कर्मचारी पहले संवेदनशील पदों पर रह चुके हैं, उन्हें गोपनीय जानकारी की रक्षा की जिम्मेदारी बनी रहती है, भले ही वे सेवा से बाहर हो चुके हों।

इस पर चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया में कहा कि वह इस तरह की किसी भी घटना से अनजान है और अमेरिका पर ही वैश्विक स्तर पर जासूसी करने का आरोप लगाया


Next Story