मनोरंजन
उर्वशी रौतेला ने 5 साल पहले जीता था 'Miss Universe India' का खिताब, स्टेज पर गूंज उठा था 'इंडिया' का नाम, देखे VIDEO
Rounak Dey
22 Dec 2020 9:04 AM IST

x
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का एक वीडियो शेयर किया है।
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के प्लैटफॉर्म पर उर्वशी रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उर्वशी की जर्नी का नजारा है, जिसमें वह अपने खूबसूरत अंदाज़ में नजर आ रही हैं। उर्वशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मिस यूनिवर्स की जर्नी के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।
बता दें कि इससे पहले साल 2012 में भी उर्वशी ने मिस यूनिवर्स इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और मिस यूनिवर्स इंडिया (I AM She – Miss Universe India ) का खिताब जीता, लेकिन उम्र विवाद की वजह से उन्हें इस खिताब को वापस करना पड़ा था। इसके बाद साल 2015 में फिर से वह मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया।
Next Story





