विश्व

उड़ते विमान में हंगामा, एक दूसरे पर किया गया पेशाब, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
4 Jun 2022 3:20 PM IST
उड़ते विमान में हंगामा, एक दूसरे पर किया गया पेशाब, मचा हड़कंप
x

नई दिल्‍ली: एक फ्लाइट में दो भाइयों ने जमकर उत्‍पात मचाया, दोनों शराब के नशे में धुत थे. दोनों ने एक दूसरे को पीटा और मुक्‍के मारे. हालात ऐसे बने कि इनमें से एक भाई ने दूसरे पर प्‍लेन के अंदर पेशाब कर दी. ये साउथ ईस्‍ट लंदन के रहने वाले बताए गए हैं.

एयरलाइंस ने दोनों भाइयों पर 48 लाख रुपए (£50,000) से ज्‍यादा का जुर्माना ठोंका है और आजीवन फ्लाइट में यात्रा करने से बैन कर दिया है.
'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला पिछले महीने 12 मई का है. जहां जेट-2 (Jet2) की फ्लाइट लंदन के स्‍टैंस्‍टेड एयरपोर्ट से ग्रीस के क्रेट जा रही थी.
इस पूरी घटना का वीडियो फ्लाइट के अंदर मौजूद यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि इस यात्री की पहचान जाहिर नहीं की गई है. वीडियो में दिख रहा है कि ग्रीस के पुलिस अधिकारी दोनों भाइयों में से एक को नीचे उतार रहे हैं. एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट स्‍टाफ को वोदका की खाली बोतलें भी उन सीटों के पास मिली हैं, जहां ये दोनों हुड़दंगी भाई बैठे हुए थे.
दोनों भाई एक दूसरे के साथ फ्लाइट के अंदर मारपीट भी कर रहे थे. दोनों की इन हरकतों से परेशान होकर जेट-2 एयरलाइंस के पायलट को फ्लाइट को Corfu (ग्रीस देश का शहर) ले जाना पड़ा, ताकि इन भाइयों को उतारा जा सके. इन दोनों भाइयों की इस हरकत के कारण 200 यात्री परेशान हुए. वहीं फ्लाइट भी करीब पौने चार घंटे लेट हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story