विश्व

संयुक्‍त राष्‍ट्र की मौसम एजेंसी ने दी चेतावनी, अल नीनो बरपाएगा गर्मी का कहर

Rani Sahu
7 July 2023 6:38 PM GMT
संयुक्‍त राष्‍ट्र की मौसम एजेंसी ने दी चेतावनी, अल नीनो बरपाएगा गर्मी का कहर
x
वॉशिंगटन । आने वाले महीनों में अल नीनो गर्मी का कहर बरपाएगा। इसके ‎लिए संयुक्त राष्ट संघ की मौसम एजेंसी ने चेताया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ की मौसम एजेंसी विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी दी है कि दुनियाभर की सरकारें आने वाले महीनों में खतरनाक मौसम और रेकॉर्ड तापमान के लिए तैयार रहें। एजेंसी ने यह चेतावनी अल नीनो को देखते हुए दी है कि अल नीनो यहीं रहेगा, कहीं जा नहीं रहा है। इसमें भारत और एशिया के अन्‍य देशों को लेकर भी डराने वाली चेतावनी दी गई है। वैश्विक एजेंसी ने कहा कि धान की बड़े पैमाने पर खेती करने वाले भारत में अल नीनो मानसून को कमजोर कर सकता है। मानसून की बारिश से ही जलाशय भरते हैं और फसलों की स‍िंचाई होती है।
अल नीनो एक प्राकृतिक जलवायु पैटर्न है जो प्रशांत महासागर में घ‎टित है। इससे समुद्र की सतह का पानी सामान्‍य से ज्‍यादा गरम हो जाता है। इसका भारत समेत पूरी दुन‍िया में मौसम पर गंभीर असर पड़ता है। इससे दुनियाभर में अरबों लोग प्रभावित होते हैं।
इस मामले में मौसम एजेंसी के महासचिव पेट्टरी तलास ने कहा ‎कि अल नीनो के प्रभाव के शुरू होने पर इस बात का खतरा ज्‍यादा है कि तापामान बहुत अधिक बढ़ जाएगा और रेकॉर्ड टूटेंगे। इससे दुनिया के कई हिस्‍सों और समुद्र में बहुत गरम हवाएं चलेंगी। तलास ने कहा कि दुनिया की सरकारें इसके लिए तैयार हो जाएं ताकि इस साल अल नीनो का इंसान के स्‍वास्‍थ्‍य, अर्थव्‍यवस्‍था और इकोसिस्‍टम पर बहुत कम असर पड़े। इंसानों की जान और उनकी आजीविका को बचाने के लिए सरकारों को अपना जल्‍दी चेतावनी देने वाला तंत्र विकसित करना होगा। एजेंसी ने बताया कि पिछले 3 साल दुनिया के कुछ सबसे गरम साल रहे हैं। अल नीनो के प्रभाव की वजह से समुद्र के अंदर तापमान अपने रेकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गया है। और अब साल 2023 या 2024 में गर्मी के सारे रेकॉर्ड टूट सकते हैं।
Next Story