विश्व
यूएन डे पर तिरंगे के साथ फहरेगा संयुक्त राष्ट्र का झंडा
jantaserishta.com
20 Oct 2022 12:16 PM IST

x
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस है। इस दिन देश की सभी महत्वपूर्ण इमारतों के ऊपर तिरंगे के साथ संयुक्त राष्ट्र का ध्वज भी फहराया जाएगा। हालांकि राज भवनों/राज निवास (राष्ट्रपति भवन), संसद भवन, विधान सभाओं और विधान परिषदों, सुप्रीम कोर्ट व उच्च न्यायालयों की इमारतों को इससे अलग रखा गया है। गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी केंद्रीय विभाग तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को दिए निर्देश में गृह मंत्रालय ने कहा है कि हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र का ध्वज उन सभी भवनों पर तिरंगे के साथ फहराया जाएगा, जिन इमारतों पर नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है।
गृह मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की वर्षगांठ मनाने के सम्मान के रूप में सरकारी भवनों पर उसका झंडा लगाया जा रहा है। सरकारी भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज के दाहिने या बाईं ओर फहराया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





