विश्व

संयुक्त राष्ट्र: 2027 तक भारत की आबादी चीन की जनसंख्या से ज्यादा हो जाएगी

Subhi
13 May 2021 1:37 AM GMT
संयुक्त राष्ट्र: 2027 तक भारत की आबादी चीन की जनसंख्या से ज्यादा हो जाएगी
x
भारत संयुक्त राष्ट्र के अनुमान से पहले ही चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा।

भारत संयुक्त राष्ट्र के अनुमान से पहले ही चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा। चीन के विशेषज्ञों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र ने 2027 में भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने का अनुमान किया गया था, लेकिन चीन में लगातार कुछ वर्षों से जन्मदर आई गिरावट की वजह से भारत वर्ष 2023-2024 तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र 2019 के अनुमान के मुताबिक भारत की जनसंख्या में 2050 तक 27.3 करोड़ का इजाफा होगा और वह 2027 तक दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा। अनुमान के अनुसार भारत की आबादी 1 अरब 37 करोड़ हो जाएगी, जबकि चीन की आबादी 1 अरब 43 करोड़ होगी।
चीन की ओर से एक दशक में एक बार जारी होने वाली जनगणना रिपोर्ट में मंगलवार को बताया गया कि चीन में जनसंख्या दर बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। जनसंख्या वृद्धि दर में इस गिरावट से चीन को भविष्य में श्रम संसाधन की कमी जूझना पड़ सकता है।
पेकिंग यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्री लू जीहुआ ने कहा कि चीन की जनसंख्या 2027 तक पीक पर होगी और उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह पीक 2022 मेें ही आएगा।

Next Story