विश्व

अनोखी प्रेम कहानी: शख्स ने महिला लोको पायलट को किया प्रपोज, स्टेशन में लगी भीड़, देखें VIDEO

jantaserishta.com
21 Dec 2020 1:48 PM IST
अनोखी प्रेम कहानी: शख्स ने महिला लोको पायलट को किया प्रपोज, स्टेशन में लगी भीड़, देखें VIDEO
x

शादी के लिए अपनी प्रेमिका को मनाना हर प्रेमी के लिए बेहद खास होता है. डब्लिन में एक शख्स ने अपनी लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर) प्रेमिका को उसी ट्रेन के सामने सावर्जनिक तौर पर शादी के लिए प्रपोज किया किया जिसे महिला चला रही थी. अब सोशल मीडिया पर यह वाडियो खूब वायरल हो रहा है.

डब्लिन के पियर्स रेलवे स्टेशन के एंडिंग प्वाइंट पर जब ट्रेन आकर रुकी और उससे आयरिश रेल चालक प्रेमिका उतरी तो स्टेशन पर प्रेमी ने घुटनों पर बैठकर प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज किया. इस दौरान प्रेमी ने महिला को फूलों का गुलदस्ता भी दिया.
इससे पहले कॉनर ओ'सुल्लीवन नाम के शख्स फूलों को पकड़े हुए और "क्या तुम मुझसे शादी करोगी" के एक बोर्ड के साथ रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर अपनी प्रेमिका का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो का अंत महिला पाउला कार्बो ज़िया के "हां" कहने के साथ हुआ. महिला ने आयरिश टाइम्स को बताया "मैं क्रिसमस के लिए शायद ऐसी कुछ उम्मीद कर रहा थी, लेकिन रेलवे स्टेशन पर ऐसा होगा यह निश्चित रूप से नहीं सोचा था.
वायरल क्लिप को साझा करते हुए यूजर @Clodagh1990 ने लिखा है, ''मुझे नहीं लगता कि व्यस्त 13 घंटे की शिफ्ट के बाद कुछ ऐसा भी हो सकता है. ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जिसमें कई लोग इस तरह के प्रपोजल से बेहद प्रभावित नजर आए.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story