विश्व

अनोखा हेयर ट्रांसफॉर्मेशन, इस वीडियो को जरूर देखें

jantaserishta.com
13 July 2022 2:30 PM IST
अनोखा हेयर ट्रांसफॉर्मेशन, इस वीडियो को जरूर देखें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक नाई (Barber) ने गंजे शख्‍स का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि लोग इसे देख हैरान रह गए. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा है कि शख्‍स के सिर पर जिस तरह हेयर रिप्‍लेसमेंट हुआ है, उसके बाद 4 महीनों तक सिर पर बाल टिके रहेंगे. इस शख्‍स का पहले का जो फोटो दिखाया गया है, उसमें उसके सिर पर गोंद लगा दिख रहा है जिसे कई यूजर्स ने नोटिस किया.

नोवो कबेलो हेयर (Novo Cabelo Hair) ने ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें एक ग्राहक नॉरविक (ब्रिटेन) के एम्‍पायर बार्बर्स पहुंचा था. वीडियो में ट्रांसफॉर्मेशन के बाद शख्‍स एकदम बदले अंदाज में नजर आ रहा है.
वायरल वीडियो के पहले फ्रेम में दिख रहा है कि शख्‍स के सिर पर गोंद लगा है. वहीं, दूसरे फ्रेम में एक महिला उनके सिर पर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद हाथ से बाल सहलाते दिख रही हैं.
वीडियो में शख्‍स पहले और बाद के वीडियो में एकदम अलग दिख रहा है. कुछ लोगों ने उसकी तुलना स्‍कॉटलैंड के एक्‍टर गेरार्ड बटलर ( Scottish actor Gerard Butler) से की. एक दूसरे शख्‍स ने लिखा अब यह व्‍यक्ति अपनी उम्र से 20 साल छोटा लग रहा है. वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, क्‍या यह वही शख्‍स है, जो आत्‍मविश्‍वास उसे मिला है वह अविश्‍वसनीय है.
बताया गया है कि इस तरह के हेयर रिप्‍लेसमेंट का खर्चा 33 हजार से 52 हजार रुपए के बीच आता है. बालों का यह रिप्‍लेसमेंट करीब 4 महीने तक चलता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story