विश्व

वफादारी की अनोखी मिसाल: मालिक की कब्र के पास बैठा रहा पालतू कुत्ता, गम में त्याग दिया खाना और सोना

jantaserishta.com
8 Nov 2021 10:25 AM IST
वफादारी की अनोखी मिसाल: मालिक की कब्र के पास बैठा रहा पालतू कुत्ता, गम में त्याग दिया खाना और सोना
x
पढ़कर छलक पड़ेंगे आंसू।

नई दिल्ली: डॉग्स (Dogs) को सबसे वफादार जानवर (Loyal Animal) माना जाता है. मालिक के प्रति उनकी वफादारी के कई किस्से सामने आए हैं. इस बीच तुर्की (Turkey) से एक पेट डॉग (Pet Dog) की ऐसी तस्वीर सामने आईं, जिसने लोगों को भावुक कर दिया. मालिक की मौत के बाद ये पालतू कुत्ता उसकी कब्र पर कई दिनों तक 'गमगीन' होकर बैठा रहा. उसने खाना-पीना तक बंद कर दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला..

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी तुर्की के कायमाकली जिले में रहने वाले ओमर गुवेन (Omer Guven) करीब 12 साल पहले अपनी पत्नी को खो चुके थे. उसके बाद से ही उन्होंने आवारा बिल्लियों और कुत्तों की देखभाल करना शुरू कर दिया. उन्हें इलाके में एक पशु प्रेमी के रूप में जाना जाता था.
ओमर ने 11 साल पहले एक जर्मन शेफर्ड डॉग (German Shepherd) की देखभाल शुरू की थी, जिसका नाम 'फेरो' (Fero) रखा था. इतने लंबे समय साथ के रहने के बाद दोनों के बीच गहरी 'दोस्ती' हो गई. लेकिन इस बीच 29 अक्टूबर को, ओमर बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.
कब्र के पास ही खड़ा रहा 'फेरो'
ओमर के शव को जब ताबूत में रखा गया, तो उनका वफादार कुत्ता ताबूत के पास खड़ा होकर उसकी निगरानी कर रहा था. दफनाने के बाद भी वह ओमर की कब्र के पास ही खड़ा रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, जब सारे अपने-अपने घरों को लौट गए तब भी 'फेरो' कब्र के पास ही मौजूद रहा. वह कभी मिट्टी में अपना सिर रगड़ता तो कभी टकटकी लगाकर अपने मालिक की कब्र को निहारता.
'फेरो' से बहुत प्यार करता था ओमर..
ओमर की बेटी सेविलय सुरुल ने कहा, "मेरे पिता 'फेरो' से बहुत प्यार करते थे. 'फेरो' मेरे पिता को खोने पर बहुत दुखी था. सुरुल ने आगे बताया- "उसने दो दिनों तक न तो कुछ खाया और न ही सोया. मेरे पिता का फेरो के साथ एक विशेष बंधन था."
वहीं कायमाकली समुदाय के नेता टेमेल यिलमाज़ ने कहा- "अंकल ओमर ने जानवरों की बहुत देखभाल की. जब उनका निधन हुआ तो फेरो टूट गया. हमने फेरो की आंखों से आंसू भी बहते हुए देखे."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story