विश्व

यूएनएससी में बोले केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन, खाद्य सुरक्षा पर साथ मिलकर करना होगा काम

Subhi
20 May 2022 12:53 AM GMT
यूएनएससी में बोले केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन, खाद्य सुरक्षा पर साथ मिलकर करना होगा काम
x
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को यूएनएससी में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से विकासशील देशों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। खाद्य संकट के साथ-साथ आर्थिक गिरावट भी तेजी से दर्ज की गई है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को यूएनएससी में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से विकासशील देशों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। खाद्य संकट के साथ-साथ आर्थिक गिरावट भी तेजी से दर्ज की गई है। उन्होंने इन सभी संकटों से निपटने के लिए विश्व से साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

यूक्रेन-रूस युद्ध पर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 'अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा: संघर्ष और खाद्य सुरक्षा' विषय पर बोल रहे थे, इस बैठक की अध्यक्षता अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने की। यूक्रेन-रूस युद्ध पर मुरलीधरन ने कहा कि यदि संघर्ष का तुरंत संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान नहीं निकाला गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और यह खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करेगा।

मुरलीधरन ने यूएनएससी में आठ बिंदु प्रस्तुत किए

मुरलीधरन ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व को साथ मिलकर काम करना होगा। कोई भी देश अपने दम पर इस तरह के जटिल प्रभावों को संभाल नहीं सकता है। हमें सामूहिक रूप से काम करने की जरूरत है और हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। साथ ही इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने आठ बिंदु प्रस्तुत किए जिस पर परिषद को विचार करने को किया।

आठ सूत्रों में इन बातों को रखा

उन्होंने आठ सूत्रीय प्रस्ताव के बारे में विस्तार से बताया जिसमें वार्ता और कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन संघर्ष के समाधान का आह्वान, उभरते खाद्य संकट के लिए एक रचनात्मक प्रतिक्रिया और अन्य देशों की ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण शामिल है। अन्य प्रस्ताव जिनमें संघर्षग्रस्त देशों को विशेष समर्थन देना, मानवीय सहायता को राजनीतिक प्रक्रियाओं से जोड़ने से बचना और शांति निर्माण और विकास पहल के साथ-साथ भोजन के साथ सहायता प्रदान करना शामिल है।


Next Story