विश्व
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर जजों पर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर जताई चिंता
Rounak Dey
10 Nov 2021 9:24 AM GMT
![केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर जजों पर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर जताई चिंता केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर जजों पर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर जताई चिंता](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/11/10/1395333-18.gif)
x
वे दोनों इस देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने की टीम का हिस्सा हैं।
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने जजों के खिलाफ सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर की जा रही अप्रिय टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई लोग न्यायाधीश के जीवन और उनकी कड़ी मेहनत को नहीं समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधायिका और न्यायपालिका क्षेत्राधिकार के लिए नहीं लड़ रही है और वे दोनों इस देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने की टीम का हिस्सा हैं।
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर जजों पर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर जताई चिंता
— News24 (@news24tvchannel) November 10, 2021
कहा- "बिना सोचे समझे सोशल मीडिया पर जजों के बारे में टिप्पणी करना गलत है"@KirenRijiju pic.twitter.com/pAX2JcRCjw
मंत्री ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा शारदा यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित विधिक सेवाएं दिवस समारोह में कहा, 'हम जानते हैं कि न्यायाधीश क्या काम करते हैं लेकिन कई लोग न्यायाधीश के जीवन को नहीं समझते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ अप्रिय टिप्पणी की जा रही है, जब आप करीब से देखेंगे कि न्यायाधीशों को कितना अधिक काम करना पड़ता है, तो हमारे जैसे लोगों के लिए उसे समझना मुश्किल होगा।'
Next Story